{"_id":"62ca6bdd327cf51da81611a3","slug":"child-and-her-grandmother-died-in-accident-at-tosham","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम में हादसा: पार्क से घूमकर लौट रहे दादी-पोते को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम में हादसा: पार्क से घूमकर लौट रहे दादी-पोते को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Sun, 10 Jul 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:34 AM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिए गए हैं। जल्दी ही दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मृतक दादी और पोता।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तोशाम में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दादी-पोते की मौत हो गई। दोनों भिवानी मार्ग पर स्थित हर्बल पार्क में घूम कर वापस घर लौट रहे थे कि क्रेटा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
भिवानी मार्ग निवासी करीब 55 वर्षीय नर्मदा और उसका छह वर्षीय पोता कार्तिक रविवार सुबह भिवानी मार्ग पर स्थित हर्बल पार्क में घूमने गए थे। पार्क में घूम कर घर वापस लौटते समय जैसे ही सड़क पर चढ़े तो क्रेटा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार्तिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं नर्मदा ने इलाज के दौरान सामान्य अस्पताल तोशाम में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि शव कब्जे में ले लिए गए हैं। जल्दी ही दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन