फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Chaudhar will be in the hands of women in 11 wards

शहर के 31 में से 11 वार्डों में महिला पार्षदों के हाथ में होगी नप की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chaudhar will be in the hands of women in 11 wards
भिवानी। भिवानी नगर परिषद में महिला आरक्षित वार्डों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शहर के 31 वार्डों में से 11 वार्डों में पार्षदों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। कई पुरुष वार्डों को भी इस बार महिला आरक्षित वार्ड घोषित किया है। जिसके बाद नगर परिषद चुनावों में नए समीकरण भी बनेंगे। वहीं नौ सामान्य वर्ग की महिलाओं और दो अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण का ड्रॉ निकाला गया है।
विज्ञापन

शहरी निकाय निदेशालय ने आरक्षित वार्डों का ड्रॉ जारी कर दिया है। जिसके बाद नई वार्ड बंदी के अनुसार कई दिग्गज पार्षदों के हाथ से भी राजनीति की कुर्सी छिन गई है और उस पर अब महिला पार्षद का काबिज होना तय हो गया है। नई वार्डबंदी के अनुसार नौ वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं और दो अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए सीट आरक्षित हो गई है। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए सिर्फ दो सीटें ही आरक्षित की गई हैं। नगर परिषद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण निर्धारित किया हुआ है। इसी के तहत पिछली योजना मेें भी 11 महिलाएं ही पार्षद नप में चुनी गई थी। इस बार भी 11 महिलाएं ही चुनी जाएंगी, मगर खास बात यह रहेगी कि जिन वार्डों में वर्तमान में पुरुष पार्षद हैं अब वहां महिला पार्षद चुनी जाएंगी। इसमें कई ऐसे पार्षदों की सीट भी हैं जो लगातार दो योजनाओं से नप का चुनाव जीतते आ रहे हैं।
विज्ञापन

ये हुए हैं वार्ड आरक्षित
वार्ड नंबर एक और दो सामान्य उम्मीदवार के लिए रहेगा। जबकि वार्ड तीन एससी महिला का होगा। वार्ड चार और पांच फिर सामान्य होगा। वार्ड छह महिला, वार्ड सात सामान्य, वार्ड आठ, नौ और 10 महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह वार्ड 11 सामान्य, वार्ड 12 सामान्य महिला, वार्ड 13 एससी महिला, वार्ड 14 एससी, वार्ड 15 सामान्य महिला, वार्ड 16 बीसी, वार्ड 17 सामान्य, वार्ड 18 सामान्य महिला, वार्ड 19 एससी, वार्ड 20 सामान्य, वार्ड 21 सामान्य महिला, वार्ड 22 सामान्य, वार्ड 23 बीसी, वार्ड 24 सामान्य महिला, वार्ड 25 बीसी, वार्ड 26, 27, 28, 29, 30 और 31 सामान्य उम्मीदवार के लिए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थी पिछली योजना में वार्डों की स्थिति
पिछली योजना में वार्ड एक व दो सामान्य वर्ग, वार्ड तीन महिला, वार्ड चार व पांच सामान्य, वार्ड छह व सात महिला, वार्ड आठ सामान्य, वार्ड नौ, 10,11,12 महिला, वार्ड 13,14,15 अनुसूचित जाति, वार्ड 16 पिछडा वर्ग, वार्ड 17 महिला, वार्ड 18 सामान्य, वार्ड 19 महिला, वार्ड 20 व 21 अनुसूचित जाति, वार्ड 22, सामान्य, वार्ड 23 अनुसूचित जाति, वार्ड 24 सामान्य, वार्ड 25 सामान्य, वार्ड 26 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 27, 28, 29, 30 व 31 सामान्य वर्ग उम्मीदवार के लिए निर्धारित किए गए थे।

वर्जन:
भिवानी नगर परिषद में नई वार्डबंदी के अनुसार महिला आरक्षित व अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग प्रत्याशी के लिए ड्रॉ निदेशालय से घोषित हो गया है। इसका हम स्वागत करते हैं। महिलाओं को नगर परिषद में 33 फीसदी आरक्षण मिला हुआ है। इसके अलावा अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। पिछली योजना के मुकाबले इस बार महिला आरक्षित वार्डों की स्थिति में बदलाव हुआ है।
-रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed