{"_id":"592f1dfd4f1c1b5365bda980","slug":"charkhi-dadri-hindi-news-electricity-transfarmer-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से हब ट्रांसफार्मर में आया फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से हब ट्रांसफार्मर में आया फॉल्ट
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
हब ट्रांसफार्मर जो ट्रिप कर गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ रोड फीडर के एक ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरने से रेलवे रोड स्थित मुख्य सब स्टेशन के हब ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आ गया। हब ट्रांसफार्मर के ट्रिप करते ही शहर के सभी फीडरों की बत्ती गुल हो गई। इसका प्रभाव लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा की बैठक पर भी पड़ा। सचिवालय में रखे जनरेटरों में तेल न होने के कारण डीसी को बिना बिजली ही अधिकारियों की बैठक लेनी पड़ी।
निगम के अधिकारियों के बत्ती गुल होने से पसीने छूट गए और निगम के एसई के निर्देशों पर खुद एक्सईएन बैठक अधम में छोड़कर फॉल्ट ठीक कराने पहुंच गए। हालांकि करीब पौने घंटे चली बैठक के खत्म होने तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। वहीं, आसमानी बिजली गिरने से अटेला में भी मंगलवार शाम एक ट्रांसफार्मर फट गया। इससे रातभर करीब 40 मकानों की बत्ती गुल रही जोकि दोपहर तक भी बहाल नहीं हो पाई थी।
सुबह करीब 11 बजे डीसी विजय कुमार सिदप्पा ने सभी विभागों के अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक शुरू होते ही अचानक बत्ती गुल हो गई। इससे लघु सचिवालय में रखे दो बड़े जनरेटरों में डीजल न होने की वजह से ई-दिशा केंद्र सहित तमाम दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो गया। पांच-दस मिनट के इंतजार के बाद भी जब बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो बिजली निगम के एसई ने एक्सईएन भागीरथ को मुख्य सब स्टेशन पर जाकर फॉल्ट ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद एक्सईएन बैठक कक्ष से उठाकर चले गए। एक्सईएन की मौजूदगी में ही निगम की फॉल्ट रिमूविंग टीम ने हब ट्रांसफार्मर का फॉल्ट दुरुस्त कर बाधित पड़ी पूरे शहर की बिजली सप्लाई को बहाल करवाया। इस दौरान करीब पौने घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, गांव अटेला में भी बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर फट गया। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह निगम कार्यालय पहुंचे अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। एक्सईएन ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया।