{"_id":"62028b6d89a77455a32d5a55","slug":"cblu-put-picture-of-ch-bansilal-in-the-calendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलेंडर विवाद: सीबीएलयू ने कैलेंडर में लगाई चौ. बंसीलाल की तस्वीर, 300 नए छपवाकर किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलेंडर विवाद: सीबीएलयू ने कैलेंडर में लगाई चौ. बंसीलाल की तस्वीर, 300 नए छपवाकर किए वितरित
Tue, 08 Feb 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:55 PM IST
सार
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने 300 नए कैलेंडर छपवाकर वितरित किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो न होने पर कांग्रेस व इनसो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।
विज्ञापन
सीबीएलयू ने कैलेंडर में लगाई चौ. बंसीलाल की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी लगती सुधारते हुए चौधरी बंसीलाल की तस्वीर के साथ नए कैलेंडर छपवाए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 300 नए कैलेंडर वितरित किए हैं। चौ. बंसीलाल के नाम से विश्वविद्यालय के कैलेंडर में उनकी फोटो न होने की वजह से कांग्रेस, इनसो और उनके कार्यकर्ताओं में रोष था।
विज्ञापन
इसके फलस्वरूप उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए समझदारी का परिचय दिया और उन्होंने नए कैलेंडर छपवा दिए। नए कैलेंडर में चौ. बंसीलाल की फोटो को प्रमुखता के साथ लगवाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए कैलेंडर छपवा दिए गए हैं और उनका वितरण भी करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. बंसीलाल का पूरा सम्मान करता है। इसीलिए उनके फोटो के साथ कैलेंडर छपवा दिए हैं। - प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन विज्ञापन