फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU put picture of Ch Bansilal in the calendar

कैलेंडर विवाद: सीबीएलयू ने कैलेंडर में लगाई चौ. बंसीलाल की तस्वीर, 300 नए छपवाकर किए वितरित

Tue, 08 Feb 2022 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने 300 नए कैलेंडर छपवाकर वितरित किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो न होने पर कांग्रेस व इनसो कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। 

विज्ञापन
CBLU put picture of Ch Bansilal in the calendar
सीबीएलयू ने कैलेंडर में लगाई चौ. बंसीलाल की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी लगती सुधारते हुए चौधरी बंसीलाल की तस्वीर के साथ नए कैलेंडर छपवाए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 300 नए कैलेंडर वितरित किए हैं। चौ. बंसीलाल के नाम से विश्वविद्यालय के कैलेंडर में उनकी फोटो न होने की वजह से कांग्रेस, इनसो और उनके कार्यकर्ताओं में रोष था।

विज्ञापन


इसके फलस्वरूप उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए समझदारी का परिचय दिया और उन्होंने नए कैलेंडर छपवा दिए। नए कैलेंडर में चौ. बंसीलाल की फोटो को प्रमुखता के साथ लगवाया गया है।  
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए कैलेंडर छपवा दिए गए हैं और उनका वितरण भी करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौ. बंसीलाल का पूरा सम्मान करता है। इसीलिए उनके फोटो के साथ कैलेंडर छपवा दिए हैं।  - प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed