फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU examination, today, corona

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सीबीएलयू की परीक्षाएं आज से

Thu, 27 Aug 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
CBLU examination, today, corona
परीक्षा केंद्र के कमरों में सैनिटाइजर का छिड़काव करता नप कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच वीरवार से भिवानी और चरखी दादरी जिलों के कॉलेजों में फिर से विद्यार्थी नजर आएंगे। दरअसल चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की ओर से यूजीसी के निर्देशानुसार परीक्षाएं करवाई जा रही है। हालांकि विभिन्न छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं कोरोना के खतरे के चलते परीक्षा केंद्रों, परीक्षा के फार्मेट में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां एक कमरे में 30 से 40 परीक्षार्थी बैठते थे, वहीं इस बार एक कमरे में महज 20 ही परीक्षार्थी होंगे। परीक्षा का समय भी तीन घंटे से घटाकर दो घंटे किया गया है। वहीं पूरे कॉलेज परिसर, परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। परीक्षार्थियों को भी सैनिटाइज किए जाने और मास्क होने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। जिन परीक्षार्थियों के पास मास्क नहीं होंगे, उन्हें कॉलेज प्रशासन मास्क मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले पांच माह से कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते स्कूल-कॉलेज बंद है। इसी खतरे के चलते प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं करवाने की बजाए परीक्षार्थियों को सीधे ही अगली कक्षाओं में प्रमोट किया गया। मगर यूजीसी ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद सीबीएलयू प्रशासन ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों के कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी कर ली है। पहले री-अपीयर की परीक्षाएं होंगी और फिर एक सितंबर से रेगुलर परीक्षाएं होंगी। 27 अगस्त से स्नातकोत्तर की री-अपीयर परीक्षाएं होंगी। वीरवार को सुबह के सत्र में सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। हालांकि 25 अगस्त को भी एक परीक्षा हुई मगर उसमें स्नातकोत्तर कॉलेजों में तीन-चार ही परीक्षार्थी रहे। वीरवार से कॉलेजों में परीक्षार्थियों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

आठ हजार परीक्षार्थी स्नातक और 1500 देंगे स्नातकोत्तर की परीक्षा
भिवानी और चरखी दादरी के विभिन्न कॉलेजों में आठ हजार परीक्षार्थी स्नातक और 1500 परीक्षार्थी स्नातकोत्तर की परीक्षाएं देंगे।
कॉलेजों में दिनभर चलती रही तैयारियां
परीक्षा से पूर्व बुधवार को दिनभर कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारियां चलती रही। नगर परिषद की सहायता से पूरे कॉलेज भवनों को सैनिटाइज करवाया गया। महाराजा नीमपाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूरे भवन को सैनिटाइज किया गया। यहां दो मशीनें भी बच्चों को सैनिटाइज करने के लिए खरीदी गई है। इसके अलावा दो हजार मास्क खरीदे गए हैं। जो परीक्षार्थी बिना मास्क के आएंगे, उन्हें गेट पर ही मास्क दिए जाएंगे। कॉलेज में परीक्षाओं से पहले बुधवार को पूरे स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसकी वीरवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed