फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBLU defeated University of Technology Jaipur in Kabaddi competition

Bhiwani News: कबड्डी स्पर्धा में सीबीएलयू ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
CBLU defeated University of Technology Jaipur in Kabaddi competition
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सर्कल कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप प्रतियोगि
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय सर्कल कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन हुए मुकाबलों में जीजेयू हिसार की टीम ने सीसीयू मेरठ को हराया। सीआरएसयू जींद ने एमडीयू रोहतक को हराया। सीबीएलयू भिवानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सीडीएलयू सिरसा ने आरएमपीएस अलीगढ़ को हराया। इन चार टीमों ने लीग फाइनल मैच के लिए क्वालिफाई किया है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह अहलावत तथा बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यवीर सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. अहलावत ने कहा कि कबड्डी हमारा प्राचीन खेल है। जो पंजाब और हरियाणा में लगभग प्रत्येक गांव में खेला जाता है। डॉ. सत्यवीर सिंह ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा और भिवानी की विशेष पहचान है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने कहा कि कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी के कुशल नेतृत्व व कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा के पूर्ण सहयोग से विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप में डॉ. बलबीर सिंह दहिया, डॉ. इकबाल सिंह संधू और विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. मितेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. वजीर सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. मदन सिंह, डॉ. लखा सिंह, डॉ. गीता, डॉ. अनुराग, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. मंजीत, विकास कोच, अजमेर कोच, मंजीत कोच, रविंद्र शर्मा, कुलदीप गुलिया, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed