{"_id":"68b489e7b5029de2c908589f","slug":"cbi-will-come-today-to-investigate-manishas-death-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138966-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मनीषा की मौत के मामले की जांच करने आज आएगी सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मनीषा की मौत के मामले की जांच करने आज आएगी सीबीआई
Sun, 31 Aug 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले का सच जानने के लिए सीबीआई की टीम सोमवार को गांव ढाणी लक्ष्मण आएगी। शिक्षिका के पिता संजय ने बताया कि उनके पास सीबीआई के अधिकारी का फोन आया था।
शिक्षिका मनीषा के पिता संजय ने बताया कि सीबीआई से उम्मीद है कि बिटिया की मौत के मामले की सच्चाई उजागर करेगी। इस मामले में पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों में नाराजगी फैल गई थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद उच्चाधिकारी सक्रिय हो गए थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीड़ित परिजनों की मांग पर 20 अगस्त को मनीषा की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की घोषणा की थी। अब सीबीआई की टीम गांव ढाणी लक्ष्मण में सोमवार को मनीषा के मौत के मामले की जांच करने आएगी।
ये था मामला
शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को गांव ढाणी लक्ष्मण स्थित घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल से वह नर्सिंग कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसके बाद शाम को मनीषा के घर नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। काफी तलाश करने के बाद उसके नहीं मिलने पर परिजनों ने लोहारू थाने में 11 अगस्त को पुलिस से संपर्क साधा। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बातों को अनसुनी कर दी। 12 अगस्त को मनीषा के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया गया। 13 अगस्त को गांव सिंघानी के खेत में उसका शव मिला था। मनीषा का जहां शव मिला था उस स्थान पर बारिश का पानी भर गया है, पुलिस ने यहां रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर घेरा बनाया है, ताकि सीबीआई जांच के लिए मौका देख सके।