{"_id":"68b819fa819746108e0ca47d","slug":"cbi-team-reached-bhiwani-to-investigate-manisha-death-case-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: सीबीआई ने संभाली कमान, भिवानी पहुंची टीम, सीआईए से जुटाई केस की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला: सीबीआई ने संभाली कमान, भिवानी पहुंची टीम, सीआईए से जुटाई केस की जानकारी
Wed, 03 Sep 2025 04:05 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यज एजेंसी भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 04:05 PM IST
सार
मनीषा मौत मामले की जांच अब सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। बुधवार को दिल्ली नंबर की दो गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी भिवानी पहुंच गए हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मनीषा मौत मामले में भिवानी पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनीषा मौत मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के मात्र 13 दिन बाद ही सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को भिवानी के रेस्ट हाउस में दिल्ली नंबर की दो गाड़ियों में सीबीआई की पांच से छह सदस्यीय टीम भिवानी पहुंची। जिसके बाद भिवानी सीआईए प्रथम के इंचार्ज से सीबीआई टीम ने मनीषा मौत मामले में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
भिवानी रेस्ट हाउस में ठहरेंगे अधिकारी
सीबीआई की टीम ने अभी तक जिला प्रशासन व मनीषा के परिजनों से मुलाकात नहीं की है। हालांकि जांच के दौरान भिवानी के रेस्ट हाउस में ही सीबीआई के अधिकारी ठहरेंगे। सीबीआई भिवानी पुलिस से पूरे मामले की फाइल लेने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करेंगी। सीबीआई सीन रिक्रिएट कर मनीषा की मौत की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करेगी। बीते रविवार को मनीषा के पिता संजय से फोन पर सीबीआई के अधिकारियों ने बात की थी, जिसके बाद भिवानी आकर जांच का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
हालांकि सोमवार और मंगलवार को भी सीबीआई टीम के आने का इंतजार परिजन व ग्रामीण करते रहे। लेकिन बुधवार दोपहर को टीम दो गाड़ियों में दिल्ली से भिवानी पहुंची है। अब परिजनों को भी उम्मीद है कि मनीषा की मौत की गुत्थी जल्द सुलझेगी। दरअसल 11 अगस्त को ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा सिंघानी प्ले स्कूल में जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
13 अगस्त को मिला था शव
12 अगस्त को लोहारू पुलिस थाना में मनीषा के लापता होने की एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद 13 अगस्त की सुबह सिंघानी नहर के पास मनीषा का शव लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था।
ये भी पढ़ें: मनीषा की हत्या या आत्महत्या: भिवानी पुलिस की जांच बंद, अब सीबीआई बताएगी तीसरे पोस्टमार्टम का राज; निगाहें टिकी