{"_id":"68bdc3220a6b42cc4503f5a4","slug":"cbi-questioned-the-play-school-manager-for-three-hours-bhiwani-news-c-21-hsr1034-704717-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीआई ने प्ले स्कूल के प्रबंधक से तीन घंटे पूछताछ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीआई ने प्ले स्कूल के प्रबंधक से तीन घंटे पूछताछ की
Sun, 07 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
मनीषा का फाइल फोटो।
भिवानी। सीबीआई ने रविवार को शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। सीबीआई की टीम ने करीब तीन घंटे सिंघानी के प्ले स्कूल के प्रबंधक रोहित दहिया से रेस्ट हाउस में पूछताछ की। टीम ने प्रबंधक से मनीषा के मौत के मामले में विभिन्न बिंदुओं पर तहकीकात की। सीबीआई की एक टीम ढिगावा व सिंघानी क्षेत्र में है और दूसरी टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है।
सीबीआई के अधिकारियों ने रविवार दोपहर में भिवानी के रेस्ट हाउस में सिंघानी के प्ले स्कूल स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की। प्ले स्कूल के प्रबंधक करीब एक बजे रेस्ट हाउस पहुंच गए थे। टीम ने प्रबंधक से शाम चार बजे तक पूछताछ कर मनीषा के मौत के मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। टीम के अधिकारियों ने प्ले स्कूल के स्टाफ के सदस्यों के बयान भी लिए। इससे पहले प्ले स्कूल का हाजिरी रजिस्टर सीबीआई अपने कब्जे में ले चुकी है।
सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। शनिवार को सीबीआई की टीम ने ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के पिता संजय और अन्य परिजनों से बातचीत के बाद वारदात स्थल का मुआयना किया था। शनिवार को ही सीबीआई की टीम ने सिंघानी के प्ले स्कूल और जिस स्कूल में मनीषा अपना दाखिला कराने के लिए गई थी उसमें भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन
मनीषा की मौत के मामले में दिल्ली से सीबीआई अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम दो गाड़ियों से तीन सितंबर को भिवानी के रेस्ट हाउस में पहुंची थी। टीम ने भिवानी पुलिस से मनीषा की मौत के मामले से अब तक की गई तफ्तीश और जांच से जुड़े सभी तथ्य के बारे में जानकारी हासिल की। फिर शनिवार को टीम गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंच मनीषा के परिजनों से मिली और उस जगह का मुआयना किया, जहां मनीषा का 13 अगस्त को शव बरामद हुआ था। फिर सिंघानी के प्ले स्कूल और उसके बाद कॉलेज में पहुंच प्रबंधन से पूछताछ की थी।