फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CBI investigation in Manisha Death Case

मनीषा मौत मामला: दिल्ली से नए तथ्यों के साथ भिवानी पहुंची सीबीआई टीम, मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में की बात

Mon, 06 Oct 2025 07:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 07:11 PM IST
सार

मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम दोबारा दिल्ली से भिवानी लौट आई है। टीम भिवानी लौटते ही मनीषा के घर पहुंची और मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की। 

विज्ञापन
CBI investigation in Manisha Death Case
मनीषा मौत मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीआई की टीम मनीषा की मौत के मामले की जांच के लिए नए तथ्यों के साथ सोमवार दोपहर बाद दिल्ली से भिवानी पहुंची। सीबीआई की टीम सोमवार शाम ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर पहुंची। सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने मनीषा के परिजनों से बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम शाम छह बजे मनीषा के घर से लौट गई।

विज्ञापन


ढाणी लक्ष्मण की शिक्षिका मनीषा 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी। 13 अगस्त को शिक्षिका का शव बरामद हुआ था। तीन सितंबर से सीबीआई मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल का कई बार मुआयना करने के बाद सीबीआई मनीषा के परिजनों, गवाहों और प्ले स्कूल व कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ढिगावामंडी की दो लाइब्रेरी के स्टाफ से भी पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


इसके बाद 24 सितंबर को सीबीआई के अधिकारी दिल्ली लौट गए थे। दिल्ली से सीबीआई को मनीषा के एम्स दिल्ली में कराए गए तीसरे पोस्टमार्टम की विसरा रिपोर्ट की चिकित्सकीय राय लेनी थी। इसी के साथ मनीषा के पास से लोकल पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट की लिखावट की एक्सपर्ट टीम से जांच करानी थी। इसी के साथ घटनास्थल से बरामद हुए सबूतों और मनीषा के नहर से बरामद हुए मोबाइल फोन का डाटा भी रिकवर करवाया जाना था। इन सब पहलुओं से जुटाए गए नए तथ्यों के साथ सीबीआई की टीम सोमवार दोपहर बाद भिवानी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भिवानी आने के बाद सीबीआई के चार सदस्यों ने ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर का रुख किया। मनीषा के परिजनों से सीबीआई ने क्या पूछा अभी इस बारे में परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed