{"_id":"5dcd9d378ebc3e5475368600","slug":"cash-jewellrey-police-bhiwani-news-rtk527563157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कर्मचारी के मकान से समेटे 70 हजार की नकदी और 15 लाख के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कर्मचारी के मकान से समेटे 70 हजार की नकदी और 15 लाख के आभूषण
विज्ञापन
17 फोटो विद्या नगर स्थित बिजली निगम कर्मचारी चोरो द्वारा तोड़ा गया ट्रंक दिखाते हुए ।
- फोटो : Bhiwani
महम रोड स्थित विद्यानगर कॉलोनी के गुर्जर चौक स्थित बिजली निगम के एएफएम के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और ताले चटकाकर लॉकर तोड़ एक लाख 70 हजार की नकदी सहित करीब 15 लाख के आभूषण ले उड़े। बिजली निगम कर्मचारी अपने परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।
मूल रूप से चरखी दादरी क्षेत्र के गांव जावा निवासी रमेश कुमार यादव ने बताया कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सिटी डिवीजन में बतौर एएफएम कार्यरत हैं। वह 12 नवंबर की शाम चार बजे पत्नी उषा व बेटे अंकित के साथ गांव जावा में अपने बड़े भाई के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए गांव चला गया था। उसने मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाया हुआ था। 14 नवंबर की शाम तीन बजे जब अपनी पत्नी और बेटे के साथ वापस घर लौटा और मुख्य गेट का ताला खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और अंदर कमरों के ताले तोड़े। चोरों ने अंदर कमरों पर लगे ताले चटका डाले और ताले भी अपने साथ ही ले गए। इसके अलावा चोरों ने मकान के अंदर अलमारी का लॉकर भी तोड़ डाला। चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एटीएम कार्ड भी ले गए। चोरी की इस वारदात की सूचना सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी गई। जिसके बाद सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान का मुआयना किया और इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई वहीं कॉलोनी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। रमेश ने बताया कि लगातार दो दिनों तक उसका मकान बंद था, इसी दरमियान चोर मकान के मुख्य गेट के साथ दीवार फांदकर अंदर घुसे हैं, दीवार पर चोरों के पैरों के निशान भी पुलिस को मिले हैं।
लैपटॉप, बाइक व मोबाइल फोन को नहीं लगाया हाथ : रमेश के मकान में अंदर एक स्कूटी और एक बाइक भी खड़ी थी। इसके अलावा अंदर कमरे में एक लैपटॉप व दो मोबाइल फोन भी रखे हुए थे, जिन्हें चोरों ने छूना तक मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
17 नवंबर को सिंचाई विभाग के चालक के घर को भी बनाया था चोरों ने निशाना
विद्या नगर कॉलोनी के गुर्जर चौक के समीप ही गत 17 अक्तूबर को दिन दहाड़े चोरों ने सिंचाई विभाग के चालक विजय के बंद मकान को भी निशाना बनाया था। दोपहर 12 से एक बजे के बीच चोर घर के अंदर घुसे और मकान से 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इस वारदात में बाइक पर दो संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस द्वारा जारी की गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विद्या नगर कॉलोनी में देर शाम तक पुलिस राइडर भी करता था गश्त : पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि विद्या नगर कॉलोनी के अंदर जिस गली में बंद मकान के अंदर चोरी हुई है वहां पर देर शाम व रात को भी पुलिस की एक राइडर गश्त लगी हुई थी। इसके बावजूद चोर बंद मकान में हाथ साफ कर ले उड़े। वहीं चोरी की इस वारदात की भनक पड़ोसियों तक नहीं लगी, क्योंकि मुख्य गेट पर मकान मालिक द्वारा लगाया गया ताला लगा हुआ था। जिसे चोरों ने छुआ तक नहीं।
विद्यानगर कॉलोनी में बिजली कर्मचारी के घर चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद मकान मालिक रमेश की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली जाएगी।
- मनीष कुमार, इंचार्ज सब्जी मंडी पुलिस चौकी।