फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cash and jewelery stolen from four places

शहर में चार जगह से नौ लाख के आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 11 Sep 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
cash and jewelery stolen from four places
शहर में हो रही चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। बंद मकान चोरों के निशाने पर रहे और बिना किसी डर के चोर ताले तोड़ चार जगह से करीब नौ लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर टक्निकल सुपरवाइजर के मकान के ताले तोड़ पांच लाख के गहने और 90 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं रिटायर्ड सफाई कर्मचारी के घर से करीब दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने ब्रह्मा कॉलोनी और सोमवारी माता मंदिर क्षेत्र में भी दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम के अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड टीम ने भी निरीक्षण किया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

राजस्थान गया था परिवार, घर से पांच लाख के आभूषण और 90 हजार चोरी
चोरों ने सेवा नगर की परशुराम कॉलोनी वासी प्रदीप के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। प्रदीप कुमार परिवार के साथ राजस्थान के नेशल छोटी गांव गए थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि वे सात सितंबर को गए थे और नौ सितंबर को लौटे तो घर के बाहर लगा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था। जिससे समझ आया कि चोरी हुई है। मुख्य गेट का तोड़ा गया ताला सामने खाली प्लॉट में मिला है। कुत्ता दो दफा गली के बाहर तक जाकर रुक गया। दरवाजे पर भी चोरों के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि चोर मकान से पांच सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो तौले सोने का हार, 15 जोड़ी चांदी की पायजेब व अनय आभूषण ले गए। इसके अलावा 90 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी आभूषणों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। चोरी के बाद पुलिस तो निरीक्षण कर चली गई मगर परिवार के सदस्य भरी दोपहरी कॉलोनी की गलियों में सीसीटीवी फुटेज के चक्कर में घूमते रहे मगर कहीं चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रिटायर्ड सफाई कर्मचारी के घर दो लाख की चोरी
चोरों ने दुर्गा कॉलोनी गली नंबर एक वासी रिटायर्ड सफाई कर्मचारी स्वर्गीय निर्मल सिंह के मकान को निशाना बनाया। निर्मल सिंह के पुत्र विकास ने बताया कि वे परिवार सहित गुगा मेडी राजस्थान पांच सितंबर को गए थे और नौ सितंबर की रात करीब ढाई बजे लौटे। घर आए तो ताले टूटे हुए थे। चोरों ने बाहर के मुख्य दरवाजे के अलावा अंदर के दरवाजों, दो अलमारियों के ताले तोड़े और नकदी, आभूषण ले उड़े। विकास ने बताया कि चोर सोने के आठ आभूषण जिसमें दो अंगूूठी, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कानों के बाले सोने के, चार जोड़ी पायजेब, एक हाथ फूल, एक तागड़ी, एक चेन, एक चांदी का नारियल, एक कडुंला चांदी का चोरी कर लिया गया। चोरी सामान करीब दो लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकदी, बाइक और एलईडी चोरी
चोरों ने सोमवारी माता क्षेत्र में मोहनलाल के बंद मकान को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि सोमवारी माता के अलावा सेक्टर 13 में मकान है। सोमवारी माता क्षेत्र वाला मकान बंद कर वह आठ सितंबर की शाम को सेक्टर 13 मकान पर चला गया। मंगलवार सुब साढ़े सात बजे आया तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर कपड़े आदि सारा सामान बिखरा हुआ था। पर्स में रखे करीब छह हजार रुपये गायब थे वहीं घर के अंदर खड़ी बाइक भी नहीं मिली। ब्रह्मा कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने टीआईटी चौकी में पहुंचकर उसके घर से एलईडी चोरी करने शिकायत की है।
चोरी के मामले सामने आए है। निरीक्षण के बाद केस दर्ज कर किए हैं और जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए।
राजेश कुमार, इंचार्ज, टीआईटी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed