फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cash and jewelery stolen

तीन मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और आभूषण चोरी

Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cash and jewelery stolen
चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों को अपना निशाना बनाया। दादरी गेट पर दो मकान चोरों का निशाना बने तो कृषि विज्ञान केंद को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। एक मकान से चोर दुकानदार के घर अलमारी में रखे डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए जबकि परिवार के सदस्य घर में ही सोये रहे। चोर यूथ हॉस्टल के चार कमरों में रखी करीब 25 सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पहला मामला दादरी गेट श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के पीछे गली नंबर छह का रहा। यहां चोरों ने दुकानदार देवीदयाल के मकान को अपना निशाना बनाया। देवीदयाल की जैन चौक में दुकान है। चोर यहां अलमारी से डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर लेगए। देवीदयाल ने बताया कि रात को सभी पांचों सदस्य घर में सोये हुए थे। चोर बाहर सीढ़ी के माध्यम से खिड़की से आए है। उन्हें आशंका है कि उन्हें कुछ सूंघाया गया, जिस कारण उनकी नींद नहीं खुली। उन्होंने बताया कि अंदर कमरे में रखी अलमारी के चार बॉक्स में दो खुले थे और अंदर वाले बॉक्स में डेढ़ लाख रुपये की नकदी रखी थी। उन्होंने माल सेल किया था, जिसकी पेमेंट आई थी। मार्केट से सामान उधार भी उठा रखा है, जिनकी पेमेंट के लिए रुपये रख रखे थे।
विज्ञापन

चोरों ने कृष्ण प्रणामी मंदिर के साथ वाली गली में मजदूर कपिल के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से 16 हजार रुपये की नकदी और तीन चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 सिलाई मशीन चोरी
चोरों ने यूथ हॉस्टल को भी निशाना बनाया। चोर यहां चार कमरों के ताले तोड़ करीब 25 सिलाई मशीनें चोरी कर ले गए। इसको लेकर सभी हैरान है। बताया जाता है कि पीछे से एंट्री कर चोरी की वारदात कोअंजामा दिया गया है। यहां खिड़कियों के भी शीशे टूटे हुए थे। बताया जा रहा है कि दो-तीन दिन पहले भी यहां चोरी का प्रयास किया गया। ताले तोड़े गए। उस समय पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया।
सीसीटीवी में नजर आए चोर
दादरी गेट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में चोर सीसीटीवी में कैद हुई है। यहां चोर गली से सीढ़ी लाते हुए दिखाई दे रहा हैै। दो जगह चोर
दो जगह चोरी के मामले सामने आए है। जिनकी जांच की जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था। अभी जांच की जा रही है।
पवन कुमार, एसएचओ, औद्योगिक थाना क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed