फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collided with a nine-year-old boy going to the farm with his grandmother, died

दादी के साथ खेत जा रहे नौ वर्षीय बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a nine-year-old boy going to the farm with his grandmother, died
तोशाम (भिवानी)। गांव रिवासा में अज्ञात कार चालक ने अपनी दादी के साथ खेत में जा रहे नौ वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर तोशाम पुलिस थाना ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर सवा तीन बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रिवासा निवासी सुरेंद्रपाल ने बताया कि वह भारतीय सेना से बतौर नायक सेवानिवृत्त है और फिलहाल वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। वह दो बच्चों नौ वर्षीय दीपक और चार वर्षीय रिक्की का पिता है। दीपक क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था, जोकि शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे अपनी दादी 62 वर्षीय राज देवी और चचेरी बहन कल्पना के साथ खेत में सरसों देखने के लिए जा रहा था। जब वे गांव के नजदीक स्थित पानी की होदी के पास पहुंचे तो अचानक की सामने से आ रही अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी। चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल ने बताया कि उसकी भतीजी कल्पना ने उसे घटना की सूचना फोन पर दी। सूचना मिलने पर वह अपने भाई अनिल और कृष्ण कुमार के साथ घायल दीपक को बाइक पर तोशाम के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने इस संबंध में मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाने को दी। मामले की सूचना मिलने पर तोशाम पुलिस थाना से जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज
मृतक दीपक के पिता सुरेंद्र पाल के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed