फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   car caught fire, case registered

गाड़ी में लगाई आग, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
car caught fire, case registered
बहल। सिवानी क्षेत्र के अंतर्गत सैनीवास में बीमारी के लिए झाड़ा लगवाने आई बहादुरगढ़ निवासी एक महिला की गाड़ी में किसी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इसके अलावा गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस में दी शिकायत में बहादुरगढ़ निवासी महिला सुलेखा दलाल ने बताया कि वह सिवानी क्षेत्र के सैनीवास गांव में बीमारी के लिए झाड़ा लगवाने के लिए गई थी। 24 जनवरी को सुबह करीब साढे़ चार बजे जब उसने वापस जाने के लिए गाड़ी को देखा तो उसका शीशा टूटा हुआ था। इसके अलावा जब उन्होंने वहां सीसीटीवी में देखा तो पता चला कि गाड़ी में पहले आग भी लगाई गई थी। महिला ने बताया कि सिरसी गांव में उसकी सहेली के रिश्तेदार ने उसे पहले भी एक बार जान से मारने की धमकी दी थी। मुझे उनसे ही जान का खतरा बना हुआ है। चैहड़ चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed