{"_id":"5dd195478ebc3e54f4462af1","slug":"candidate-late-bhiwani-news-rtk528027955","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : सर, सिर्फ दो मिनट देरी हुई, नहीं दिए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : सर, सिर्फ दो मिनट देरी हुई, नहीं दिए प्रवेश
विज्ञापन
51 फोटो हांसी रोड स्थित केएम स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थ
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर सिर्फ दो मिनट देरी हुई, फिर भी एंट्री नहीं दे रहे। समय पर आ गया था। मगर बाहर खड़े पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी दूसरी जगह पार्क करो। गाड़ी पार्क करके आया तब तक स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। यह कहना है ढाणी दरियापुर वासी सतपाल का। सतपाल की तरह अनेक परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा के दोनों सत्रों में लेट होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा भी किया। डीएसपी भी परीक्षार्थियों को समझाने पहुंचे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों से बातचीत भी की गई। बावजूद सारी कसरत के परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली और उन्हें मायूस ही घर लौटना पड़ा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत रविवार सुबह के सत्र में टीजीटी लेवल दो और शाम के सत्र में पीआरटी लेवल एक की परीक्षा करवाई गई। टीजीटी के लिए शहर में 24 और पीआरटी के लिए 20 सेंटर बनाए गए। सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा के लिए एंट्री सुबह 07:50 से नौ बजे तक हुई। हांसी गेट स्थित केएम स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर अनेक परीक्षार्थी थोड़ा देरी से पहुंचे और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। कोई दो मिनट लेट हुआ तो कोई 10 मिनट। परीक्षार्थियों ने एंट्री न होने पर रोष जताया और स्कूल प्रिंसिपल को बाहर बुलाये जाने की मांग की। परीक्षार्थियों का आरोप है कि 50 मिनट तक कोई नहीं आया और 10 बजे परीक्षा का समय शुरू होने के समय डीएसपी और स्कूल प्रिंसिपल आए और कहा कि अब तो एंट्री नहीं हो सकती। इस बात को लेकर परीक्षार्थियों और स्टाफ सदस्यों में नोक-झोंक और हंगामा हुआ।
इसी तरह शाम की शिफ्ट में भी करीब 15 परीक्षार्थी इसी स्कूल में बने सेंटर पर दो मिनट से 30 मिनट तक की देरी से पहुंचे और किसी को भी एंट्री नहीं मिली। परीक्षार्थियों ने इधर-उधर से व्यवस्था कर शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के नंबर जुटाए और उनसे फोन पर बातचीत भी की मगर कोई समाधान नहीं निकला और परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। उन्हें निराश ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
साल भर की मेहनत खराब हो गई : इस बार लेवल तीन का पेपर आसान आया था और उम्मीद थी कि टीजीटी और पीआरटी का पेपर आसान रहेगा। अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए कोचिंग भी ली थी और तैयारी भी अच्छी की थी। अब परीक्षा केंद्र में एंट्री न मिलने के कारण उनकी सारी मेहनत खराब हो गई है। यह कहना है परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलने से परेशान परीक्षार्थियों सुमन, पूनम, शशी, अमित आदि का। परीक्षार्थियों ने बताया कि बोर्ड प्रशासन को चाहिए कि परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए कम से कम परीक्षा शुरू होने के समय से पहले तक प्रवेश दे दिया जाए। कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि वे 45 से 50 किलोमीटर दूर से आए हैं और आज जगह-जगह जाम लगे हैं। इस कारण भी आने में थोड़ी देरी हुई। ढाणी दरियापुर वासी सतपाल ने बताया कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच गया था मगर बाहर खड़े पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि गाड़ी आगे खड़ी करके आओ। गाड़ी को दूसरी जगह खड़ी करके आया, तब तक स्कूल का गेट बंद हो चुका था और उसे भी एंट्री नहीं करने दी गई।
ये परीक्षार्थी नहीं दे पाए परीक्षा : सुबह के सत्र की परीक्षा में कृष्णा कॉलोनी वासी अमित, शशी, सेक्टर 13 वासी सुमन आदि और शाम की सिफ्ट में ढाणी दरियापुर वासी सतपाल, बौंद वासी रीना, दादरी वासी प्रीति, मंदौला वासी मोनिका, केहपुरा वासी संजू, सागवान वासी सुनीता, कलिंगा वासी विकास, बहल वासी आशीष आदि परीक्षा से वंचित रही।
फार्म सत्यापित करने के लिए की भागदौड़ : सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की सत्यापित कॉपी लाने की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हिदायत दी गई थी। बावजूद इसके अनेक परीक्षार्थी बिना फार्म सत्यापित करवाये पहुंचे। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री से रोक दिया गया। बाद में ये परीक्षार्थी विभिन्न प्रिंसिपल, चिकित्सकों व अन्य अधिकारियों के पास घर में जाकर फार्म सत्यापित करते देखे गए। अनेक इमरजेंसी में पहुंचे, जहां चिकित्सक से फार्म सत्यापित करवाया। 50 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने इमरजेंसी में अपने फार्म सत्यापित करवाये।