फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Can run on 22 buildings Yellow Claw

22 इमारतों पर चल सकता है पीला पंजा

Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 06 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

शहर में नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई 22 व्यवसायिक व आवासीय भवनों पर पीला पंजा चल सकता है। भवनों के निर्माण में भ्रष्टाचार के मसले पर सुनवाई करते हुए लोकायुक्त ने निदेशक की जांच रिपोर्ट को मंजूर किया और सरकार को कार्रवाई के लिए सिफारिश की। आगामी तीन माह में अब इन पर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा 45 अधिकारियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


नगर परिषद अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद शहर में बने अनेक भवन नियमों को ताक पर रख गए बनाए है। किसी का नक्शा पास नहीं है तो किसी के नक्शे में पार्किंग दिखाई गई है और वहां दुकानें चल रही है। किसी ने रिहायशी प्लॉट का नक्शा पास कराया और वहां व्यावसायिक गतिविधियां चल रही है। नप अधिकारी नोटिस तो देते हैं, मगर आगे कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन


इसकी शिकायत सेक्टर 13 वासी मुरारीलाल गुप्ता ने लोकायुक्त को की। शिकायत पर अगस्त 2014 में लोकायुक्त ने तत्कालीन स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता को जांच का जिम्मा सौंपा। दिसंबर माह में निदेश ने अपनी जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंप दी है। रिपोर्ट में 22 भवनों की रिपोर्ट दी गई है। कमर्शियल में पार्किंग की जगह दुकान होने व आवासीय भवनों का निर्माण नक्शे अनुसार न होना या नक्शे पास नहीं होने जैसी शिकायतें है। नप अधिकारियों ने उक्त भवन संचालकों को नोटिस तो दिए, मगर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने जांच में 45 अधिकारियों को जिम्मेवार मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। लगभग सभी अधिकारी फिलहाल अन्य जिलाें मेें कार्यरत हैं। मामले में बुधवार को चंडीगढ़ में लोकायुक्त के समक्ष सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता मुरारी लाल गुप्ता के अलावा उनके अधिवक्ता पवन अंचल, नगर परिषद की ओर से कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह, एमई सुंदर मौजूद रहे।


लोकायुक्त ने तत्कालीन निदेशक विकास गुप्ता की रिपोर्ट को मंजूर किया और सरकार को कार्रवाई के लिए सिफारिश की। रिपोर्ट में 22 भवनों को सील करने या गिराने के लिए लिखा गया है। ऐसे में यदि सरकार निर्देश देती है और शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय कार्रवाई करता है तो इन भवनों पर पीला पंजा चल सकता है।

इन भवनाें पर लटकी तलवार
*  आदर्श कॉलेज के सामने शॉपिंग कांपलेक्स
*  शास्त्री नगर (लोहारू रोड)स्थित कैमिकल फैक्ट्री
*  जगत कॉलोनी में आवासीय भवन
*  कृष्णा कॉलोनी (सरकारी अस्पताल के पीछे) एक मकान
*  गली नंबर एक बागकोठी में आवासीय इमारत
*  चंद्रूहेडा चौक स्थित आवासीय इमारत
*  एमसी कॉलोनी पार्क के सामने का आवासीय इमारत
*  खासा अस्पताल के पीछे आवासीय भवन
*  यादव अस्पताल के पीछे आवासीय भवन
*  चौखानी इस्टेट में निर्माणाधीन इमारत
*  जालान चौक नजदीक बागकोठी, लोहड़ बाजार आवासीय भवन
*  नया बाजार में पेंट वाली गली में तीन आवासीय इमारत
*  विजय नगर में आवासीय इमारत
*  सोमवारी माता के नजदीक बने चार फ्लैट
*  बजरंग बली कॉलोनी में एक आवासीय इमारत
*  विजय नगर में व्यवसायिक इमारत
*  रोहतक रोड स्थित एक कार शोरूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed