{"_id":"6ac953f8e5b0e5cab801e2b5","slug":"camps-proving-effective-in-taking-schemes-to-the-general-public-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158404-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहे शिविर
Sat, 10 Oct 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव हेतमपुरा और लोहानी में शुक्रवार को सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर डीसी ने नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा है कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ उठाएं। योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेवा सेतु शिविर कारगर साबित हो रहे हैं।
सेवा सेतु शिविरों में हरियाणा अनुसूचित जाति एवं वित्त तथा विकास निगम, हरियाणा कौशल विकास मिशन, बागवानी विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम , मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।
शिविरों में गांव पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा प्रदीप गोलागढ़ मुख्य रूप से सेवा सेतु शिविर में पहुंचे। उन्होंने यहां शिविर में लगाई स्टालों का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को संबंधित योजनाओं, पात्रता की शर्तों, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की ताकि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। स्टॉलों पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विभागों से सबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी।