{"_id":"65e368aa34df216bbd0566f0","slug":"camp-of-nss-unit-of-vaishya-mahavidyalaya-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114027-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस से एकता और अनुशासन को साथ लेकर युवाओं में जोश भर रही : हर्षित कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस से एकता और अनुशासन को साथ लेकर युवाओं में जोश भर रही : हर्षित कुमार
विज्ञापन
भिवानी। एकता और अनुशासन को साथ लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नया जोश भर रही है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार ने कही। वे शनिवार को हनुमान ढाणी स्थित हनुमान मंदिर में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व एवं एनएसएस इकाई एक की प्रभारी डॉ. कामना कौशिक की देखरेख में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने कहा कि एनएसएस राष्ट्र एवं समाज के लिए अच्छे नागरिक तैयार करने के साथ साथ स्वयंसेवकों का सर्वांगीण विकास करता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी एवं शिविर की संयोजिका डॉ. कामना कौशिक ने अतिथियों का स्वागत स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों को एक दूसरे से व्यावहारिक रूप से जानने एवं सीखने का अवसर मिलता है। इससे वो अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं।
वैश्य महाविद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के सामाजिक विकास में स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वयं सेवक व्यावहारिक रूप में इस तरह के विशेष शिविरों से बहुत कुछ सीखते हैं जो उनके जिंदगी भर काम आता है। महंत चरणदास ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाने की सीख दी।
विज्ञापन
प्रात: कालीन सत्र के मुख्य वक्ता जिला आरोग्य भारती आरएसएस के संयोजक वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ. अरुण जांगड़ा ने स्वयंसेवकों को मानसिक तनाव पर व्याख्यान देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अति आवश्यक है। शिविर में साइबर क्राइम के विभिन्न रूपों पर स्वयंसेवकों ने अपना अनुभव साझा किए। शिविर में उपप्राचार्य डॉ. सविता जैन ने भजन की प्रस्तुति दी। शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों के लिए मानसिक तनाव पर व्याख्यान, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता, नशा मुक्ति पर रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय उपप्राचार्या डॉ. सविता जैन, राष्ट्रपति अवॉर्डी अशोक भारद्वाज, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. सीमा बंसस, कमल भारद्वाज, आयुष गोयल, सिंधु, ललित शर्मा ने शिरकत की।