फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bykers snatching, gold chain, woman

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपट बाइक सवार फरार

Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bykers snatching, gold chain, woman
भिवानी। रोहतक रोड के एमसी कॉलोनी मोड़ पर एक महिला के गले से दिन दहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने गले से सोने की चेन झपट ली और फिर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सब्जी मंडी पुलिस चौकी में दी। इस पर पुलिस ने महिला से झपटमारी करने वाले दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक रोड स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी बेबी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे रोहतक रोड की सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने गई थी। सब्जी खरीदने के बाद एमसी कॉलोनी मोड़ पर फुटपाथ पर झाड़ू खरीद करने लगी। इसी दौरान रोहतक गेट की तरफ से बाइक पर दो युवक आए और उसके गले से 15 ग्राम सोने की चेन झपट ली और फिर नया बस स्टैंड रोहतक रोड पर फरार हो गए। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी बाइक को भगाकर दूर निकल चुके थे। महिला ने बताया कि हड़बड़ी में वह बाइक का नंबर भी नहीं देख पाई। महिला ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा लड़का नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। सूचना पाकर सब्जी मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लिखित शिकायत मिलने के बाद दो बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक के भी एक लाख 60 हजार की नकदी ले गए थे दो बदमाश, नहीं लगा सुराग
करीब एक सप्ताह भर पहले भी सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे एक पूर्व सैनिक का बैग दो बाइक सवार युवक ले उड़े थे। बैग के अंदर एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। पूर्व सैनिक ने बताया था कि वह घंटाघर के एसबीआई से डेढ़ लाख रुपये निकालकर सब्जी खरीदने मंडी में आया था कि इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसका बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। उसने आरोपियों को पकड़ने की भी कोशिश की थी, मगर बदमाश भागने में कामयाब हो गए। इस मामले में सीआईए पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज जुटाई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed