फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   byke, accident, one die

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
byke, accident, one die
शुक्रवार रात में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। गांव कादमा निवासी 18 वर्षीय सुरेश अपने परिवार सहित गांव ढाणीमाहू में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। वह ढाणीमाहू में ही झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को वह दुकान से सब्जी लेना के लिए बाइक पर गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो गांव के मैन चौक के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरी बाइक सवार गांव ढाणीमाहू निवासी राजेश भी हादसे में घायल हो गया। जिसको उपचपार के लिए तोशाम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक सुरेश तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जोकि अविवाहित था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक सुरेश ने पिता घेवरलाल के बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चालक हादसा करने का केस दर्ज किया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed