फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   byke, accident, child die

पिता से साथ बाइक पर जा रहे ढाई साल के बच्चे की मौत

Sun, 03 Nov 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
byke, accident, child die
बलियाली-सूई मार्ग गांव के नजदीक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ढाई साल के बेटे व पिता की हालत गंभीर हो गई। दोनों को इमरजेंसी में लाया गया। जहां ढाई वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वही उसके पिता की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के ब्यान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वही घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव बलियाली निवासी 35 वर्षीय सोमबीर मेहनत-मजदूरी करता था। मृतक के पिता रामकुमार ने बताया कि उसका बेटा सोमबीर अपने ढाई वर्षीय बेटे निखिल के साथ शुक्रवार को अपनी बहन से मिलने भिवानी आया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे जब वह सूई-बलियाली मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां निखिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही सोमबीर को हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक निखिल के दादा रामकुमार ने बताया कि उसे दो लड़के व छह लड़कियां हैं। वही रामकुमार ने बताया कि निखिल दो भाईयों में छोटा था, जबकी उससे बड़ा पांच वर्षीय देवकुमार है। जांच अधिकारी एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि मृतक निखिल के दादा के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed