{"_id":"570ff1794f1c1b673b4a6f23","slug":"bwn-medicine-house-ramnagar-colony-fire-laguage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर कॉलोनी में घर में लगी आग, सामान जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर कॉलोनी में घर में लगी आग, सामान जलकर राख
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कपड़ों में होने के कारण तेजी से फैली और आग की लपटे और धुआं ही नजर आ रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बेड, गद्दे, सीपीयू आदि करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। रामनगर कॉलोनी वासी गुलशन के मकान में अचानक आग लग गई। जिस कमरे में आग लगी वहां कपड़े, बैड आदि सामान था। देखते ही देखते पूरे कमरे में आग की लपटें दिखाई देने लगी। मकान से धुआं निकलते देख गली में लोगों की भीड़ लग गई। गुलशन के परिवार ने भी पानी आदि डाल आग बुझाने का प्रयास किया। आग काबू नहीं आते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि पहले ट्यूबलाइट में स्पार्किंग हुई और फिर पर्दे में आग लगी।
मकान मालिक गुलशन ने बताया कि आग से सीपीयू, बेड, गद्दे, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। करीब 80 हजार से अधिक का सामान जल गया। जले सामान के अलावा दीवारें और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।