फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   businessman, missing, case file

फाइनेंसरों के डर से व्यापारी लापता

Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
businessman, missing, case file
भिवानी। कथित तौर पर फाइनेंसर के दबाव में आकर एक ऑप्टिकल्स व्यापारी घर से लापता हो गया। उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। वहीं, पति के लापता होने के पीछे उसने फाइनेंसर द्वारा रुपये लौटाने का दबाव बताया।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस थाना में दी शिकायत में महिला प्रीति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं दो लड़के और एक लड़की। उसका पति महम गेट क्षेत्र में चश्मे का कारोबार करता है। उसने बताया कि उसके पति ने 13 लोगों से पैसे उधार लिए थे। जिसकी एवज में उसका पति मूल राशि और काफी ब्याज लौटा चुका हैं, मगर फिर भी फाइनेंसर उधार के रुपयों का मोटा ब्याज लगाकर और पैसे लौटाने का नाजायज दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

फाइनेंसरों ने उसके पति को जल्द से जल्द पैसे लौटाने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के चलते उसका पति मानसिक दबाव में रहने लगा था। गत 22 सितंबर को उसका पति सुबह घर से लापता हो गया। पति ने एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें फाइनेंसरों द्वारा उसे पैसे लौटाने का दबाव दिए जाने की बातें लिखी हुई थी। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने व्यक्ति के लापता होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed