{"_id":"5dc857358ebc3e5b1816179d","slug":"buses-crisis-passengers-bhiwani-news-rtk5269508181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी के मार्गों पर बसें न मिलने से परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी के मार्गों पर बसें न मिलने से परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
08 फोटो बसों के इंतजार में बस स्टैंड परिसर में लगी भीड़।
- फोटो : Bhiwani
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की लड़खड़ाई व्यवस्था ने लंबी दूरी के रूटों पर बसों के संचालन का गणित बिगाड़ दिया। भिवानी बस स्टैंड से दिल्ली, लोहारू, दादरी, खाटूश्याम, नारनौल सहित कई रूटों पर अधिकांश रोडवेज बसों को बंद कर दिया है। इन रूटों पर यात्री प्राइवेट बसों के सहारे थे। लेकिन प्राइवेट परमिट की बसों की एक कंपनी ने पैसेंजर टैक्स नहीं चुकाया। इस कारण कंपनी की करीब 10 से 15 बसों का संचालन ही पूरी तरह से ठप हो गया है। बता दें प्राइवेट परमिट की अधिकांश बसें लंबी दूरी के रूटों पर अलग-अलग समय लगाई गई थी। अब इनका संचालन बंद होने से बस स्टैंड से अन्य जिलों व प्रदेशों में जाने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं रोडवेज विभाग के अधिकारी रूटों की व्यवस्था बनाने में पसीने बहाते रहे।
भिवानी बस स्टैंड से 18 बूथों पर रोडवेज विभाग की करीब 119 रोडवेज बसें एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे प्रदेशों तक पहुंचती हैं। ये बसें रोजाना ही 36 हजार किलोमीटर का औसतन सफर तय कर हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती हैं, लेकिन कुछ दिन पहले भिवानी में एक प्राइवेट परमिट लेने वाली एजेंसी की सभी बसों के पैसेंजर टैक्स नहीं चुकाए जाने की वजह से उनका संचालन ठप पड़ा है, ऐसे में इन निजी बसों के टाइमिंग का दबाव भी रोडवेज बसों के कंधों पर आ टिका।
भिवानी-दिल्ली रूट पर ये प्राइवेट बस के टाइम हो रहे मिस
प्राइवेट परमिट की बसों का संचालन ठप होने और रोडवेज बसों की कमी के चलते अकेले भिवानी से दिल्ली रूट पर रोजाना सुबह 5:30, 7:47, 9:43, 11:01, 12:38,14:27, 14:58, 16:38 पर बस सेवा बंद है। इस टाइमिंग के शेडयूल पर निजी बसें दिल्ली बूथ पर सवारियां उठाती हैं, फिलहाल ये बसें नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें भी नहीं लगा रही दिल्ली तक दौड़ : भिवानी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए 2:19, 01:05, 13:05, 13:14 बंद हैं। 13:05 बजे दादरी डिपो की बस दिल्ली रूट पर चलती है, जो बंद है। इसी तरह 03:33 बजे राजस्थान परिवहन निगम की चुरू से दिल्ली बस भी बंद है। इसी तरह जयपुर से हिसार चलने वाली बस भी बंद है। हिसार से चलकर नारनौल तक जाने वाली बस बंद है। तोशाम से सुबह 09:05 पर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस पर भी ब्रेक लगे हैं। लोहारू सब डिपो की झुुंझनू से दिल्ली जाने वाली बस भी बंद है।
दोपहर बाद तीन से पांच बजे दो घंटे तक दादरी के लिए नहीं कोई बस : भिवानी बस स्टेंड से बसों के संचालन की हालत इतनी खस्ता है कि रोजाना दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे तक कोई भी बस दादरी रूट तक समय पर नहीं चल पा रही है। इस अवधि के दौरान रोडवेज बसों के कई चक्कर निर्धारित किए हुए हैं, मगर बसों की उपलब्धता नहीं होने पर इस अवधि में कई बार दूसरे रूटों से बस तोड़कर ही बसों को चलाने के लिए जुगाड़ बैठाया जा रहा है।
लोहारू से भिवानी का भी टूट जाता है संपर्क : लोहारू रूट पर भी रविवार को 15:50, 16:00, 16:10,:16:20,16:30 व 17:00 बजे भिवानी से लोहारू के लिए कोई बस नहीं चली। इससे यात्रियों के साथ विद्यार्थियों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
लंबी दूरी के ये रूट भी झेल रहे बसों की परेशानी : भिवानी बस स्टेंड पर हिसार से चलकर अलवर तक जाने वाली बस भी बंद है। इसी तरह भिवानी से सुबह 5:40 बजे नारनौल जाने वाली बस नहीं चल रही है। भिवानी से खाटूश्याम जाने वाली 2:50 बजे की बस सेवा भी बंद पड़ी है।
रोडवेज बसों के नियमित संचालन का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पैसेंजर टैक्स नहीं भरने की वजह से प्राइवेट परमिट की बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, इस वजह से भी परेशानी ज्यादा बनी हैं। मगर फिर भी प्रयास रहता है कि किसी भी रूट पर यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।
- इंद्र वर्मा, सहायक बस स्टैंड इंचार्ज भिवानी।