{"_id":"68a3814edd53f1660a04eb52","slug":"btech-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-hostel-room-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138354-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छात्रावास के कमरे में बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छात्रावास के कमरे में बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। टीआईटी कॉलेज भिवानी में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र निशांत (21) ने रविवार रात छात्रावास के कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा उदय सिंह के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
चरखी दादरी निवासी निशांत पिछले तीन वर्ष से कॉलेज के छात्रावास में रह रहा था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वार्डन और छात्रों ने उसका कमरा बंद पाया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर निशांत रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। मृतक के चाचा उदय सिंह ने बताया कि निशांत दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है, जबकि पिता हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। निशांत के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
छात्र ने मां को भेजा था मैसेज....मोबाइल फोन की बैटरी लो है बाद में करता हूं बात
रविवार शाम को बीटेक के छात्र निशांत ने अपनी मां के पास मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था मोबाइल फोन की बैटरी लो है बाद में करता हूं बात। फिर परिवार के सदस्यों को निशांत की मौत की सूचना मिली। बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी जयवीर ने बताया कि मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।