फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   boy, posion

पत्नी व सास से परेशान युवक ने निगला जहर, मौत

Sun, 06 Oct 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
boy, posion
दूसरी शादी के बाद अपनी पत्नी के प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपचाराधीन युवक के बयान लिये। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मृतक की पत्नी व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गांव लुहारी जाटू निवासी 32 वर्षीय संजय गांव में ही खेती-बाड़ी करता था। शुक्रवार दोपहर करीबन तीन बजे उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। जिससे उसे दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे उसके पिता कंवरपाल के साथ देवनगर कॉलोनी में रहते थे। जबकी संजय अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहता था। करीबन दस महीने पहले उसकी शादी गांव देवसर निवासी मंजीत के साथ हुई थी। जोकि तलाकशुदा थी। शादी के एक महीने बाद ही दोनों पति-पत्नी की अनबन शुरू हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके रहने लगी थी। आरोप है कि वह बीच-बीच में कभी-कभार अपने ससुराल भी जाती थी। उसकी पत्नी ने उसे मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। उसने अलग खर्च, पैसे की मांग की। विरोध करने पर उसके संजय की खिलाफ मारपीट व दहेज का आरोप लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी करीबन आठ लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर भी ले गई थी। शुक्रवार को जिला कोर्ट में उसकी तारीख थी। जिसमें उसकी पत्नी ने ऐेसी ही प्रताड़ित करने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई शमशेर ने बताया कि मृतक के उपचार के दौरान अपनी पत्नी व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के बयान दिए। उसने मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप भी लगाए। मृतक व उसके परिजनों के बयान पर मृतक की पत्नी व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed