फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bolero car overturned on circular road, jammed

सरकुलर रोड पर पलटी बोलेरो गाड़ी, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bolero car overturned on circular road, jammed
सरकुलर रोड पर पलटी बोलेरो गाड़ी, लगा जाम
विज्ञापन

भिवानी। शहर के सरकुलर रोड पर नेहरू पार्क के सामने अचानक से संतुलन बिगड़ने से बोलेरो गाड़ी पलट गई। गाड़ी चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं राहगीरों ने गाड़ी को सीधा किया, जिसके बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर गया। गाड़ी पलटने की वजह से रोड पर जाम लग गया। राहगीरों के वाहन जाम में फंस गए।

मामले की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि गाड़ी पलटने की वजह संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। गाड़ी पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। जिससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये गाड़ी सरकारी कार्य में इस्तेमाल हो रही है। मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का है। बोलेरो गाड़ी चालक हांसी गेट से घंटा घर की ओर जा रहा था, जब वह नेहरू पार्क के सामने पहुंचा तो अचानक ही उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ और गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने की वजह से गाड़ी का सामने का शीशा टूट गया और गाड़ी के टायर ऊपरी की ओर हो गए। चंद मिनटों पर गाड़ी के चारों तरफ राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी चालक को गाड़ी से सकुशल बाहर निकाला। चालक के पांव और सिर में मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी सरकारी विभाग की बताई जा रही है, जिसके पटलने का कारण संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। अचानक से हुए हादसे की वजह से रोड पर जाम लग गया और राहगीर जाम में फंस गए। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जाम को खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed