फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board exams for class 10th and 12th will be held again in July

Bhiwani News: जुलाई में फिर होगी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा, 20 मई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 May 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Board exams for class 10th and 12th will be held again in July
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जुलाई में फिर से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए 20 मई से ही विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कंपार्टमेंट और अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं होने वाले विद्यार्थी भी परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन




हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा व सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा जुलाई-2025 में कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित परीक्षार्थी 20 मई से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अतिरिक्त ऐसे परीक्षार्थी, जिनका परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है, वे भी फ्रैश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जुलाई-2025 के लिए परीक्षार्थी 950 रुपये शुल्क सहित 20 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मई से तीन जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed