फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   board exam, students, cheating

युवा पहरेदार बनकर तपते रहे धूप में, अंदर गुरुजनों ने दे रखी थी नकल की छूट

Fri, 06 Mar 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
board exam, students, cheating
शिक्षाबोर्ड के व्हाटसएप नंबर पर डाली गई शिकायत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शिक्षा बोर्ड और विद्यालय प्रशासन के आग्रह पर बहल युवा एकता संगठन के युवा कड़ी धूप में नकल रोकने के लिए पहरेदार बनकर बाहर पहरा दे रहे थे जबकि परीक्षा भवन के अंदर परीक्षार्थी बिना किसी रोक टोक के नकल कर रहे थे। जब परीक्षार्थियों को नकल करने की मिली छूट की एक फोटो वायरल हुई तो एकता संगठन ने अपने युवाओं को केंद्र से वापस बुला लिया।
विज्ञापन

संगठन ने बोर्ड द्वारा बनाए गए वाट्सअप ग्रुप पर अपनी शिकायत भी दर्ज करवा दी। संगठन की तरफ से प्रधान योगेश शर्मा ने मैसेज में लिखा कि उनके संगठन के सदस्य तीन घंटे तक कड़ी धूप में पहरा दे रहे हैं, जबकि परीक्षा भवन के अंदर परीक्षार्थियों को नकल करने की पूरी छूट मिली हुई है। ऐसे में उनका बाहर पहरा देने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

ये शिकायत लिखी बोर्ड के वाट्सअप ग्रुप में
श्रीमानजी, ये तस्वीर बहल के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की है जहां दसवीं, बारहवीं क्लास की परीक्षाएं चल रही है। जहां एक और बहल युवा एकता संगठन ने बाहरी हस्तक्षेप को बिल्कुल बंद कर रखा है, वहीं अंदर स्टाफ ने पूरी छूट दे रखी है, बच्चे अपनी जेब में पर्चियां रखते है, वहीं पेपर को बाथरूम तक आसानी से लाते हैं, व पर्चियों को मिलान करके, बाहर फेंक दिया जाता है,, जिससे हम आहत हुए हैं, हमारे युवा पूरे 4 घंटे धूप में प्यासे भूखे खड़े रहते हैं, और अंदर मनमानी की जा रही है, जब हमने अंदर जाने को कहा, तो साफ मना किया कि अंदर नहीं जा आ सकते है, जबकि पिछली बार बोर्ड चेयरमैन ने नकल रहित अक्ल सहित परीक्षा करवाने पर हमारे बहल युवा एकता संगठन को भिवानी बोर्ड में सम्मानित किया था, स्कूल के इस रवैये से आहत होकर आज हम अपनी युवाओं की ड्यूटी इस केन्द्र से हटा रहे हैं, असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हमने पिछले साल की तरह इस साल भी नकल रोकने में सहयोग देने का फैसला लिया था। लेकिन, परीक्षा केन्द्र स्टाफ द्वारा नकल रोकने में सहयोग की बजाय नकल करने की छूट दी जा रही है। ऐसे में हमारा बाहर चार घंटे धूप में खड़े होकर ड्यूटी देने का कोई औचित्य नहीं है। हमने बोर्ड प्रशासन को भी सूचित कर दिया है तथा युवाओं को वहां से बुला लिया है’
योगेश शर्मा, प्रधान, बहल युवा एकता संगठन, बहल।
अब तक तीन पेपर हुए हैं, जो स्मूथली हुए हैं। एसडीएम फ्लाइंग के निरीक्षण में भी केंद्र को शांतिपूर्ण माना गया है। कुछ निजी विद्यालयों के लोग ऐसे आरोप लगा रहे हैं जो कि निराधार है। कोई भी सुपरवाइजर या अन्य स्टाफ नकल में न संलिप्त है, न नकल करने दे रहे हैं। हमने नकल के खिलाफ जो सत रवैया अपनाया है उसी वजह से झूठा आरोप लगाया गया है।

- उमेद सिंह, केन्द्र अधीक्षक, कन्या विद्यालय, बहल।

बहल के परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र को बाथरूम के पास आकर मिलान करते हुए दो परीक्षार्थी। संवाद न्

बहल के परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र को बाथरूम के पास आकर मिलान करते हुए दो परीक्षार्थी। संवाद न्- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed