फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   board exam, admit card

बोर्ड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र किए लाइव

Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
board exam, admit card
पत्रकारों से बातचीत करते शिक्षाबोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह साथ सचिव राजीव प्रसाद। संवाद न्य? - फोटो : Bhiwani
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (नियमित/स्वयंपाठी) वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) 20 फरवरी से लाइव होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा मार्च-2020 के लिए प्रवेश-पत्र 20 फरवरी को दोपहर बाद बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। सभी विद्यालय मुखिया बोर्ड वेबसाइट पर यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए उनके विद्यालय में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्वयंपाठी (कंपार्टमेंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं स्वयंपाठी पूर्ण विषय) परीक्षार्थी भी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछले अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया विद्यालय की लॉगिन आईडी पर अपलोड किये गये आवश्यक दिशा-निर्देशों को पढ़ते हुए उनका पालन करने का प्रमाण-पत्र देते हुए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। विद्यालय मुखिया/स्वयंपाठी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आउट ए-4 साइज पेपर पर ही निकालना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट लेने उपरांत विवरण भली-भांति जांच लें। यदि विवरणों में कोई त्रुटि है तो तुरंत बोर्ड कार्यालय में संशोधन करवा लें। परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो, हस्ताक्षर संबंधी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने बताया कि यदि किसी विद्यालय/स्वयंपाठी परीक्षार्थी के अनुक्रमांक किसी कारणवश रोके गए हैं वे किसी भी कार्यदिवस में बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आकर दस्तावेज उपलब्ध करवाते हुए प्रवेश-पत्र जारी करवा सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से 30 मिनट पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में विद्यालय आईडी कार्ड/मूल आधार कार्ड एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केंद्र पर आएंगे। यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो परीक्षा आरंभ होने से पूर्व बोर्ड कार्यालय में संबंधित दस्तावेज लेकर लेखक के लिए अनुमति पत्र लें। बोर्ड की अनुमति पत्र के बिना लेखक मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुक्रमांक 20 से वेबसाइट पर होंगी उपलब्ध
हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं तीन मार्च से आरंभ हो रही हैं। सभी पात्र परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक 20 फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर मुद्रित विवरण जैसे कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा कैटेगरी की जांच कर लें। यदि इसमें कोई त्रुटि है तो ऐसे परीक्षार्थी 20 से 24 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर शुद्धि के साक्ष्य प्रस्तुत करके निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपने विवरणों में शुद्धि करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्ति उपरांत शुद्धि बारे में कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21, 22 व 23 फरवरी अवकाश वाले दिनों में भी मुक्त विद्यालय की शाखा खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed