फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Board chairman gives history books to Governor

बोर्ड चेयरमैन ने राज्यपाल को दी इतिहास विषय की पुस्तकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Board chairman gives history books to Governor
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की और कक्षा 6वीं से 10वीं तक की कक्षाओं में इसी सत्र से लागू हुई इतिहास विषय की नई पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि बच्चों को नवीनतम प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षण संस्थाओं में डिजिटल माध्यमों का प्रयोग सुनिश्चित करने से छात्र विश्व स्तरीय शिक्षा का भी लाभ उठा पाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों की रुचि अनुसार तैयार कर कौशल एवं रोजगार आधारित शिक्षा प्रणाली शुरू करने से बच्चों में कुशलता का विकास होगा। उन्होंने डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा देने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि 6वीं से 10वीं तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में इतिहास की नई पुस्तकें शामिल की गई हैं। इन पुस्तकों में प्राचीनकाल (वैदिक काल) के 17 अध्याय हैं, मध्यकालीन (मुगलकाल) के 12 अध्याय हैं और आधुनिक भारत के साथ स्वतंत्र भारत के 50 वर्षों (शाहबानो और इमरजेंसी सहित) के 16 अध्याय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed