{"_id":"65d9b7ccac073fa93f0c4bae","slug":"bloody-game-in-rivalry-to-elope-with-girl-young-man-brutally-murdered-with-sharp-weapons-in-bhiwani-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की भगाने की रंजिश में खूनी खेल: भिवानी में युवक की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या, पिता के काटे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की भगाने की रंजिश में खूनी खेल: भिवानी में युवक की तेजधार हथियारों से निर्मम हत्या, पिता के काटे हाथ
Sat, 24 Feb 2024 03:03 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 24 Feb 2024 03:03 PM IST
सार
भिवानी में हथियारों से हमला कर युवक की निर्मम हत्या और मृतक के पिता के हाथ काट दिए। मामला लड़की भगाने की रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़ कर तेजधार हथियारों से हमला किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी जिले के नजदीकी गांव बापोड़ा में शुक्रवार देर रात को घर में घुसकर पड़ोस के ही दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक को आरोपियों ने काफी दूर तक घसीटा और उसके पिता के हाथ काट डाले। देर रात को दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुका था जबकि पिता की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
गांव बापोड़ा निवासी 50 वर्षीय गोपीराम के छोटे बेटे लाला ने करीब एक माह पहले ही पड़ोस की एक लड़की को भगा ले गया और उससे प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद से ही दोनों गांव से बाहर रह रहे हैं। लड़की पक्ष के लोगों ने इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे गोपीराम के घर के दरवाजे तोड़ डाले और 15 से 20 तेजधार हथियारों से लैस लोगों ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी तलवार, चाकू और मांस काटने वाला बुगदा लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिससे गोपीराम के दोनों हाथ भी काट दिए वहीं उसके बड़े बेटे 30 वर्षीय सोमबीर पर भी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे घर से घसीटते हुए पीछे गली तक ले जाया गया। जहां रात को ही उसे अधमरी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में बाप बेटे को परिजन नागरिक अस्पताल भिवानी लेकर पहुंचे, जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सोमबीर ने पीजीआई पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया जबकि पिता गोपीराम का इलाज चल रहा है। देर रात को सदर पुलिस की टीम गांव में पहुंची। शनिवार को भी गांव में तनाव का माहौल बना है, इसलिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर पुलिस रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ घायल के बयान दर्ज कर इस संंबंध में कार्रवाई करेगी। गांव बापोड़ा निवासी 30 वर्षीय सोमबीर शादीशुदा था।