{"_id":"6893acf4db6941217b0c097d","slug":"block-level-school-chess-competition-concluded-40-players-selected-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-137852-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खंडस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 40 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खंडस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता संपन्न, 40 खिलाड़ियों का चयन
Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
भिवानी। लड़कियों की अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खंडस्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का समापन बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कुल 20 लड़कों और 20 लड़कियों का चयन किया गया है, जो आगे भिवानी खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-17 आयु वर्ग की लड़कियों में पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल भिवानी की रवीना, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की यशी, हलवासिया स्कूल की समायरा, राजकीय कन्या स्कूल बापोड़ा की मुस्कान, राजकीय कन्या स्कूल दिनोद की चिंकी, जीडी गोयनका स्कूल की वैदेही और राजकीय कन्या स्कूल की राधिका शामिल हैं। अंडर-19 आयु वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की आराध्या, केएम स्कूल की वंशिका, राजकीय कन्या स्कूल दिनोद की ज्योति, पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल भिवानी की अंजलि और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल भिवानी की रितिका का चयन किया गया।
अंडर-14 आयु वर्ग में केएम स्कूल के दीपांशु, महावीर जैन स्कूल के कनिष्क सोनी, आर्यन स्कूल के कार्तिक सारस्वत, भिवानी पब्लिक स्कूल के मयंक, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सृजन चौधरी, केएम स्कूल के कार्तिक शर्मा और हर्ष चयनित हुए। अंडर-11 आयु वर्ग में केएम स्कूल के अथर्व तंवर, हलवासिया स्कूल के कौशल, केएम स्कूल के आरव और भावेश, शिक्षा बोर्ड स्कूल के लविन और हिशांत, तथा केएम स्कूल के विहान का चयन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़, कुलदीप शतरंज, सुनीता नेहरा, गार्गी सारस्वत, रेखा सोनी, शीतल घणघस आदि मौजूद रहे।