फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Blind Sandeep brought life partner in e-rickshaw

ई-रिक्शा में जीवन संगिनी को लाया नेत्रहीन संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Blind Sandeep brought life partner in e-rickshaw
दृष्टिहीन संदीप अपनी पत्नी के साथ ई-रिक्शा में जाते हुए। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बिजली गेड के पास रुपा चंपा गली में स्थित जीणमाता मंदिर में हुई शादी का नजारा कुछ अलग ही था। शादी समारोह में दूल्हा, दुल्हन के साथ बराती भी दृष्टिहीन ही पहुंचे। बरात में शामिल दूल्हे के साथियों ने हंसी-खुशी के माहौल में डीजे पर बज रहे गानों पर जमकर डांस किया। दृष्टिहीन बरातियों के डांस आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

बुधवार को दृष्टिबाधित दिव्यांग सशक्ति कर्ण संस्थान की ओर से संचालित नेत्रहीन विद्यालय की ओर से शादी कराई गई है। गाड़ी की तरह सजी ई- रिक्शा में सवार होकर दूल्हा संदीप अपनी जीवन साथी मीरा को लेने मंदिर में पहुंचा। संस्थान के संस्थापक सीके गोसाई, संचालक लाल चंद यादव, सचिव रामअवतार गुप्ता, सदस्य सीताराम सर्राफ, विजय बंसल ने बताया कि संदीप और मीरा की शादी खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। दूल्हा और दूल्हन ने विद्यालय में ही शिक्षा ग्रहण की। अब दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों एक-दूसरे का साथ अच्छी प्रकार देंगे। शादी में सभी रस्मों को निभाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed