फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   blackmail private company employee

दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को किया ब्लैकमेल

Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
blackmail private company employee
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जाटूलुहारी निवासी एक युवक को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ब्लैकमेल कर एक लाख से अधिक रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात नंबरों से फोन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटू लुहारी निवासी पंकज जांगड़ा ने बताया कि वह बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट फूड कंपनी में नौकरी करता है। 16 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे उसके पास एक वीडियो कॉल आई। दूसरी तरफ से एक महिला बात कर रही थी, जिसने बात करने के दौरान ही अपने कपड़े निकालने शुरू कर दिए। इसी दौरान उसने कॉल काट दी थी। इसके दो दिन बाद उसके पास कई नंबरों से फोन आने लगे। जिस पर बोलने वाले उसे दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के अधिकारी बता रहे थे। उससे कहने लगे कि उसके खिलाफ ओपन सेक्स वीडियो की शिकायत आई है। अगर वह शिकायत बंद कराना चाहता है तो उसे दो लाख रुपये ट्रांसफर करने होंगे। युवक ने बताया कि उसने उनकी बातों में आकर बदनामी के डर से एक लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर कर दिए। युवक ने बताया कि इसके बावजूद भी उसे फोन कर आरोपी और पैसे की मांग करते हुए उसे ब्लैकमेल करते रहे। आरोपियों से तंग आकर मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी। बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि जाटू लुहारी निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed