{"_id":"63d77e77f539ae431313bded","slug":"bjp-supported-candidate-became-president-and-vice-president-of-panchayat-samiti-kairu-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: कैरू खंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बने पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, चार-चार वोट से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: कैरू खंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बने पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, चार-चार वोट से जीते
Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
सार
दोनों ही पदों पर चार-चार मतों से जीत प्राप्त हुई। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। कैरू खंड की तीसरी बैठक के बाद चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विजेता उम्मीदवार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले में पंचायत समिति चुनाव के लिए सोमवार को कैरू में तीसरी बैठक हुई। इसमें भाजपा के उम्मीदवारों के सिर पर जीत का ताज सजा। पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की चार-चार मतों से जीत हुई।
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। कैरू खंड में कुल 16 पंचायत समिति के सदस्य चुने गए थे, जिन्होंने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान किया।
विज्ञापन
चुनाव में वार्ड नंबर एक से नागेश कुमार सुंगरपुर ने 10 मत प्राप्त कर अध्यक्ष और वार्ड नंबर दो से सुमन देवी धारवानबास ने भी 10 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम की। जबकि वार्ड नंबर 12 से रमेश सिंह मालवास कोहाड़ को महज छह मत मिले। दोनों ही पदों पर भाजपा की जीत होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन