फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh's felicitation ceremony postponed in Bhiwani

Haryana: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सम्मान समारोह स्थगित, धारा-144 लागू होने के कारण लिया फैसला

Sun, 06 Aug 2023 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 11:09 PM IST
सार

जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण ऐन मौके पर रविवार को आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को भी स्थगित किया गया। नए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सुरक्षा बैठक ली। जिले में 13 पुलिस नाकों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh's felicitation ceremony postponed in Bhiwani
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नूंह के बाद कई जिलों में भड़की हिंसा के बाद भिवानी जिले में धारा-144 लागू होने के कारण ब्राह्मण सम्मेलन और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, नए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पदभार संभालने के बाद सुरक्षा बैठक ली। जिले में 13 पुलिस नाकों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


नूंह उपद्रव के बाद भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को सरकार ने नूंह का पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक बना दिया है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे आपत्तिजनक भाषण और किसी भी हिंसा भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रमों के लिए लग चुके थे टेंट, ऐनवक्त पर लगाई बंदिश
भिवानी में छह अगस्त को ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। शहरभर में कार्यक्रम के प्रचार के बैनर लग गए थे। समारोह स्थल पर टेंट भी लगा दिया गया था। इसी तरह सात अगस्त को सांसद बृजभूषण का सम्मान समारोह भी प्रस्तावित था, जिसकी तैयारियां भी हो चुकी थी। मगर, ऐनवक्त पर पुलिस प्रशासन ने इन दोनों बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh's felicitation ceremony postponed in Bhiwani
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नशे के खिलाफ सख्ती से निपट रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशाखोरी और नशा बिक्री के खिलाफ पुलिस का व्यापक अभियान चल रहा है। पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से निपट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed