{"_id":"69b452a436d0f1e85901e52f","slug":"bjp-mandal-president-expressed-objection-over-increasing-obscenity-in-haryanvi-songs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148055-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणवी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणवी गानों में बढ़ती अश्लीलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताई आपत्ति
Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
कैरू। भाजपा कैरू मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा खापड़बास ने हरियाणवी गीतों में बढ़ती अश्लीलता पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे गाने हरियाणा की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से टटीरी सहित कुछ अन्य गीतों में बढ़ती अभद्रता पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सतीश वर्मा खापड़बास ने कहा कि संगीत समाज का दर्पण होता है लेकिन वर्तमान में कुछ कलाकार और प्रोडक्शन हाउस व्यूज के चक्कर में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और मर्यादा को ताक पर रख रहे हैं। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को ठेस पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और अपनी मीठी बोली के लिए देशभर में जाना जाता है लेकिन टटीरी जैसे गानों के बोल और उनका फिल्मांकन सामाजिक संरचना और पारिवारिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे गानों से समाज में गलत संदेश जा रहा है जिस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। संवाद