फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Biometric verification for Haryana Teacher Eligibility Test

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा: इन दिनों में होगा बायोमैट्रिक सत्यापन, जानें पूरी डिटेल

Thu, 21 Aug 2025 04:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 04:50 PM IST
सार

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर बायोमैट्रिक सत्यापन होगा। रिजल्ट से पहले अभ्यर्थियों का यह बायोमैट्रिक सत्यापन हरियाणा के 22 जिलों में करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Biometric verification for Haryana Teacher Eligibility Test
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड 25 और 26 अगस्त 2025 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन करेगा। इसके लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में सत्यापन केंद्र स्थापित किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई 2024 को आयोजित एचटेट परीक्षा-2024 का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


रिजल्ट से पहले अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी 22 जिलों में 25 और 26 अगस्त को सत्यापन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी निकटतम जिलों में सत्यापन करा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी किसी भी केंद्र पर सत्यापन करा सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को मूल फोटो पहचान पत्र के तौर पर और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लाना अनिवार्य है। सत्यापन केंद्रों और अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। केवल सूची में शामिल अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों को ही सत्यापन कराना होगा। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा रही है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में सत्यापन नहीं कराएंगे, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed