फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bilke driver his death

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bilke driver his death
सूई-बलियाली मार्ग की बीच बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई। जिसको उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव बलियाली निवासी 23 वर्षीय अनुप उर्फ चिंटू सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्त रोहताश उर्फ मुन्ना के साथ भिवानी जा रहा था। जब वो बलियाली और सूई की बीच स्थित बलियाली जोहड़ के नजदीक पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अनुप को सिर और छाती में गंभीर चोटें आई। रोहताश सड़क से दूर जा गिरा, जिससे वह सुरक्षित रहा। हादसे में घायल अनुप को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अनुप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जो बवानीखेड़ा बेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। अनुप अपने साथी रोहताश के साथ बाइक के दस्तावेज लेने भिवानी जा रहा था। वही रोहताश भी बेल्डिंग का काम करता हैं। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि मृतक के परिजनों के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस जवान और उसका साथी घायल
नारनौंल-भिवानी मार्ग पर गांव आकोदा के समीप कार के सामने अचानक लावारिस पशु आने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। वही घटना की सूचना पुलिस को दी।

सेक्टर 13 निवासी 40 वर्षीय विकास हरियाणा पुलिस में हेड कॉस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि विकास अपने साथी गऊशाला मार्केट निवासी 35 वर्षीय मुकेश और विरेन्द्र, नरेन्द्र के साथ रविवार रात को नारनौंल शादी में गया था। सोमवार सुबह वो चारों शादी से घर लौट रहे थे। जब वो गांव आकोदा में पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचे तो उनसे आगे चल रही गाड़ी के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया। जिससे गाड़ी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया तो उनकी कार आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। हादसे में विकास और मुकेश के पांव व हाथ में चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed