फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike collided with tree, two youths died

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tree, two youths died
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। संडवा-पटौदी मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक गांव संडवा व दूसरा युवक जिला चरखी दादरी के गांव सांजरवास का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव संडवा का युवक 19 वर्षीय अंकित अपने मामा के लड़के 22 वर्षीय दादरी जिले के सांजरवास निवासी मनीष को मोटरसाइकिल पर छोड़ने के लिए पटौदी गांव की ओर जा रहा था। संडवा और पटौदी के बीच अचानक संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ में जा लगी और दोनों गिर गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके कारण मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भिजवाए। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इकलौता बेटा था अंकित
संडवा निवासी 19 वर्षीय अंकित इकलौता था। अंकित 11 वीं कक्षा का छात्र था। अंकित की एक छोटी बहन है। अंकित की मौत से परिवार में मातम फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed