फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bijli nigam, workers, villegers, case file

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Mon, 15 Feb 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
bijli nigam, workers, villegers, case file
भिवानी। गांव हेतमपुरा में बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम को बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक घर में घुसने का विरोध किया गया और कर्मचारियों का मोबाइल फोन छीनकर उसमें बिजली चोरी के केसों की सभी वीडियो भी डिलीट कर डाली। निगम कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं मामले की शिकायत जुईकलां पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति सहित करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जुई सब डिविजन में तैनात जेई साहिल ने बताया कि 12 फरवरी को टीम जुई से भानगढ़ होते हुए गांव हेतमपुरा में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पहुंची थी। निगम की टीम ने करीब 8-10 बिजली चोरी के मामले पकड़े थे। जेई का आरोप है कि गांव हेतमपुरा में जब एक घर के अंदर बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति ने पहले तो उनके साथ गाली-गलौज किया और फिर अन्य ग्रामीणों को बुला लिया। वहां पर महिलाएं भी जुट गई। सभी ग्रामीणों ने मिलकर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। टीम में उनके साथ सुरेश, मुकेश जाखड़, श्रवण व दो प्रशिक्षु छात्र थे। ग्रामीणों ने मोबाइल फोन छीनकर उसमें बिजली चोरी केस की बनाई गई सभी वीडियो भी डिलीट कर डाली और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों के चुंगल से बचने के लिए जब निगम कर्मचारी अपनी गाड़ी की तरफ दौड़े तो ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई वहीं उन्हें आइंदा गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी। टीम ने अपने कार्यालय में पहुंचकर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद इसकी शिकायत जुईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने जेई साहिल की शिकायत पर गांव हेतमपुरा निवासी नरदीप सहित करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed