{"_id":"53493861b852c4470d1d0b547869bbe6","slug":"bible-study-conducted-by-the-rural-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइबल पढ़ने वाले ग्रामीण ने कराया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइबल पढ़ने वाले ग्रामीण ने कराया हवन
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ रोज पूर्व बाइबल पढ़ने वाले ग्रामीण ने शुक्रवार को घर में हवन किया। ग्रामीण ने कहा कि वह अनजाने में बाइबल पढ़ता था और उसने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र के खानक गांव में करीब 50 परिवारों द्वारा बाइबल पढ़ने पर विवाद शुरू हो गया था। इस मसले पर गांव के मौजिज लोगों की सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जिसके सदस्य बृहस्पतिवार को बाइबल पढ़ने वाले हिंदू परिवारों से मिले। इस दौरान कुछ ने कहा कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइबल पढ़ने वाले ग्रामीण कलीराम ने कमेटी सदस्यों को घर में उनकी मौजूदगी में हवन कराने की बात कही। शुक्रवार सुबह गांव के मौजिज लोगों की मौजूदगी में कलीराम ने अपने घर में हवन कराया। कलीराम के घर के बाहर एक धार्मिक चिह्न भी लगा था, जिसे उसने मिटवा दिया था।
विज्ञापन
ग्रामीण कलीराम ने बताया कि कुछ लोगाें ने बताया कि उक्त पुस्तक पढ़ने से शरीर की बीमारियां ठीक हो जाती है। इसी कारण वह वहां जाकर बाइबल पढ़ने लगा। अनजाने में वह बाइबल पढ़कर धर्म परिवर्तन की ओर से बढ़ रहा था। उसने कभी धर्म परिवर्तन करने के बाद में नहीं सोचा। अब उसने बाइबल पढ़ना छोड़ दिया है।