फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Dinod Gate chowk on the sunken road, jammed

भिवानी के दिनोद गेट चौक पर धंसी सड़क, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Dinod Gate chowk on the sunken road, jammed
दिनोद गेट चौक पर सड़क धंसने का कारण ढूंढने के लिए गड्ढे से पानी निकालते पब्लिक हेल्थ कर्मचारी इसक - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिनोद गेट चौक के पास मुख्य सड़क शनिवार को अचानक धंस गईं। इसकी वजह से सरकुलर रोड पर दिनभर जाम के हालात बने। सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बन गया।
विज्ञापन

सीवर लाइन धंसने की आशंका से खुदाई कर जांच की गई तो पाया कि जर्जर पाइप लीकेज के कारण मार्ग धंसा था। इसके बाद इसे ठीक करने का काम शुरू हुआ। मार्ग को ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा। पूरा दिन यह मार्ग बंद रहा। इस कारण सरकुलर रोड पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। दिनोद गेट चौक पर सड़क खुदाई की वजह से सरकुलर रोड पर भी वाहनों का दिनभर लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

घंटाघर से दिनोद गेट होते हुए देवसर चुंगी की तरफ जाने वाले मार्ग पर दिनोद गेट से खाकी बाबा मंदिर की तरफ जाने वाले मोड़ के पास सड़क धंसी हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर सड़क धंसने की वजह को ढूंढने के लिए जेसीबी से मौके पर खुदाई कराई। खुदाई के बाद पता चला कि जहां सड़क धंस रही है वहां आरसीसी का दस इंची पाइप खुला था। इस पाइप से ही पानी लीक हो रहा था। जिसे पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों ने स्थायी तौर पर बंद कर दिया। उस पाइप को बाहर इसलिए नहीं निकाला जा सका, क्योंकि उसका एक सिरा सड़क के नीचे दबा हुआ था। अगर उसे पूरी तरह निकालने की कोशिश भी की तो पूरी सड़क ही खोदनी पड़ती। इसलिए अधिकारियों ने खुले हिस्से को ही बंद करना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर से देवसर चुंगी तक लगा वाहनों का जाम
दिनोद गेट पर मुख्य सड़क खुदाई के दौरान चौक पर एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इस वजह से घंटाघर की तरफ से देवसर चुंगी लोहारू रोड की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे रहे। गर्मी में वाहनों के जाम से लोग भी बेहाल हो गए। दिनभर जाम सुलझाने में ट्रैफिक पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।
आज भी वन-वे रहेगा दिनोद चौक पर ट्रैफिक
लीकेज का पता लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा रविवार को भी खुला ही रहेगा, क्योंकि यहां लीकेज लाइन की जांच चल रही है। शनिवार को दिनभर वाहनों का जाम लगा। रविवार को भी यहां ट्रैफिक वन-वे रहेगा। इसलिए जरूरी न हो तो इस तरफ सफर करने से बचें।
600 मीटर हिस्से में तीन जगह धंसी सरकुलर रोड
घंटाघर से देवसर चुंगी तक करीब 600 मीटर हिस्से में तीन जगह मुख्य सड़क धंसी हुई है। इसमें घंटाघर नागरिक अस्पताल शनि मंदिर के सामने मुख्य सड़क धंसी है। इसी तरह दिनोद चौक पर सड़क धंस चुकी है, जबकि थोड़ा आगे देवसर चुंगी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के सामने सड़क सीवरमैनहोल धंसा हुआ है।

जर्जर पाइप का टुकड़ा मिला
बीएंडआर के अधिकारियों ने जेसीबी से खुदाई कराई है। हमारे कर्मचारियों ने यहां लाइन चेक की है। मुख्य पेयजल और सीवर की बड़ी लाइन ठीक है, लेकिन हमें एक जर्जर हाल आरसीसी पाइप का टुकड़ा मिला है, जिससे पानी लीकेज हो रहा है। फिलहाल इसे बंद कर चेक किया जाएगा और कहीं से तो लीकेज नहीं हो रही है, इसी के बाद इस गड्ढे को बंद कराया जाएगा।
-प्रवीन जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा, पब्लिक हेल्थ विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed