फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, tosham, two fifty crore, project, approve

तोशाम के लिए 250 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Tue, 08 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, tosham, two fifty crore, project, approve
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी के गढ़ तोशाम के प्रति सोमवार को मुख्यमंत्री ने खूब मेहरबानी दिखाई। आगामी एक दिसंबर से खानक में खनन शुरू करने की घोषणा की तो विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर पैसा दिया। मुख्यमंत्री ने तोशाम के इलाके में विकास कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर करने का ऐलान किया। इसके अलावा सांसद धर्मबीर सिंह की मांग पर 20 करोड़ रुपये और देने की घोषणा की।

सोमवार को अनाजमंडी में भाजपा की जिला इकाई की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तोशाम क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए 129 करोड़ रुपये की लागत से 38 नहरों का कायाकल्प करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके एस्टिमेट भेजे जा चुके हैं और जल्दी ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर सिंह की ओर से रखी गई मांग सिंचाई उठान परियोजना और नहरी पानी की व्यवस्था करने, हलके लिए ज्यादा से ज्यादा अनुदान राशि देने, गांवों में व्यायामशाला, स्टेडियम बनवाने, छोटे रास्तों का पक्का करवाने, खनन कार्य शुरू करवाने, कैरू में कन्या महाविद्यालय बनवाने आदि मांगों को को मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से पूरा करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे व कॉलेज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने विकास रैली में 19 करोड़ 40 लाख 74 हजार रुपये की लागत की योजनाओं जैसे तोशाम में नवनिर्मित बस स्टैंड, बवानीखेड़ा के राजकीय कन्या महाविद्यालय, चरखी दादरी में भागवी से लोहरवाड़ा सड़क मार्ग का उद्घाटन किया। लीलस से गुरेरा तक की सड़क का शिलान्यास रखा।

तोशाम को ये मिले तोहफे
-कैरू में लड़कियों का कॉलेज
- डॉॅ. भीमराव अंबेडकर की मनाई जा रही 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में हलके के 20 गांवों में अंबेडकर भवन बनाने
- दस गांवों में ग्राम सचिवालय स्थापित करने
- दस गांवों में सामुदायिक भवन बनवाने
- साढ़े दस करोड़ रुपये की लागत से कैरू और तोशाम के स्वास्थ्य केंद्रों का पुनर्निर्माण कराने
- पिंजोखरा में नया अस्पताल खुलवाने
हलके में साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारें बदलने
- 26 करोड़ की लागत से नई माइनर बनवाने
-18 फुट से कम रास्तों का पक्का करने

सीएम ने किया जूई की सरपंच का सम्मानित
गांव जूई खुर्दं में एक हजार लड़कों पर 1454 लड़कियों का अनुपात होने की खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की थी, उस समय लिंगानुपात 837 था, जो अब तीन सालों में 914 हो गया है। उन्होंने जूई की सरपंच रूपपती को सम्मानित किया।

किरण चौधरी पर चुटकी लेने से नहीं चूके सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह फिर किरण चौधरी पर चुटकी लेने से नहीं चूके। बोले, मुख्यमंत्री जी सांसद के नाते आपसे इलाके के विकास की मांग कर रहा हूं कुछ मेरे कहने से दे दो। ... और, कुछ आपके कामों की प्रशंसक व इलाके की विधायक के नाम पर दे दो। मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि पूर्व सरकारों की भांति बीजेपी सरकार किसी हलके के साथ भेदभाव नहीं करेगी। सभी हलकों का बराबर विकास होगा। उल्लेखनीय है कि तोशाम से किरण चौधरी विधायक हैं। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केवल 18 सौ ले पाए थे।

जिद पर अड़े विधायक की हुई किरकिरी
बवानीखेड़ा के भाजपा विधायक बिशंबर वाल्मीकि जो चाहते थे, वह नहीं हुआ। उनके लाख जतन के बावजूद बवानीखेड़ा  महिला कॉलेज के शुभारंभ की रस्म तोशाम से ही पूरी हुई। न्योता न मिलने से नाराज विधायक तोशाम में सीएम रैली में भी नहीं गए।
दरअसल विधायक बिशंबर वाल्मीकि नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री तोशाम से बवानीखेड़ा के महिला कॉलेज का उद्घाटन करें। रविवार को इस पर विरोध भी जताया और बताया कि वे सीएम को बवानीखेड़ा बुलाकर कॉलेज का लोकार्पण कराएंगे। लेकिन, उनके एतराज के बावजूद कॉलेज का शुभारंभ तोशाम रैली से सीएम ने किया। राजनीतिक हलकों में बिशंबर वाल्मीकि के रैली में न जाने और कॉलेज के उद्घाटन को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

कुछ यूं दी विधायक ने प्रतिक्रिया
उनको रैली के बारे में कोई निमंत्रण नहीं मिला और बिना बुलाए वो कहीं भी नहंी जाते हैं। कॉलेज के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया है। यदि यह उद्घाटन बवानीखेड़ा में होता तो और भी अच्छा होता। वे जल्द ही मुख्यमंत्री की रैली का आयोजन करवाएंगे।

बिशंबर वाल्मीकि, विधायक, बवानीखेड़ा

सर्राफ और सुखविंद्र भी नहीं पहुंचे
बवानीखेड़ा के विधायक के अलावा जिले दो और भाजपा विधायकों का रैली में न पहुंचना चर्चा का विषय रहा। भिवानी से घनश्याम सर्राफ और बाढड़ा से सुखविंद्र मांढी सीएम की तोशाम रैली में नहीं आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed