{"_id":"57cb21f34f1c1b92092cb131","slug":"bhiwani-news-suspicious-condition-bus-burnt-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में बस में आग लगी, चालक जिंदा जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में बस में आग लगी, चालक जिंदा जला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के लोहारू में शुक्रवार रात एक प्राइवेट सवारी बस में संदिग्ध हालत में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। चालक बस में सोया हुआ था। बस में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्यवाही की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा है। एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है।
लोहारू के वार्ड नंबर सात में खड़ी सवारी बस शुक्रवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग का पता चलते ही बस के दूसरे चालक रामौतार व वार्ड के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और बस के अंदर प्रवेश करने पर चालक विक्रम का शव वहां मिला।
मृतक विक्रम के भाई राजबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका भाई दो साल से इस बस पर चालक के रूप में काम कर रहा था। पिलानी से जयपुर चलने वाली यह बस ईंधन लेने के लिए लोहारू आती थी। प्रतिदिन की भांति कल भी बस लोहारू आई और उसका दूसरा चालक लोहारू निवासी रामौतार अपने घर के सामने ही वाहन को खड़ा कर अंदर सोने चला गया, जबकि विक्रम सुरक्षा के लिहाज से बस के भीतर ही सो गया। रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से बस में आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और विक्रम बाहर नहीं निकल पाया तथा उसकी जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ढाणी टोडा के राजबीर ने मृतक को विक्रम बताते हुए इसकी पहचान की है वहीं बस के पास में एक मोटर साइकिल खड़ी मिली है जो विक्रम के नाम है। पुलिस ने इतफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है।
रोहताश पूनिया, थाना प्रभारी