फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, shakshi, sindhu, vinesh, injured, government, expendiure

साक्षी, सिंधु पर धनवर्षा, चोटिल विनेश को सरकार नहीं दे रही खर्चा: दिग्विजय चौटाला

Sat, 10 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, shakshi, sindhu, vinesh, injured, government, expendiure
सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
 रियो ओलंपिक में पदक विजेता साक्षी मलिक व पीवी सिंधु पर खूब धनवर्षा हो रही है जबकि बाउट के दौरान चोटिल हुई विनेश फौगाट को प्रोत्साहन राशि तक नहीं दी गई। ओलंपिक गेम्स में विनेश फौगाट ही ऐसी खिलाड़ी थी जिससे हर किसी को स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। प्रदेश सरकार की गलत खेल नीति व भेदभाव रवैये का नुकसान इस होनहार खिलाड़ी को सबसे अधिक उठाना पड़ रहा है। यह बात चरखी दादरी में इनसो द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि जिम्नास्टिक में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा कर्माकर को भी प्रदेश सरकार सम्मान दे रही है जबकि विनेश को नजर अंदाज किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि सरकार को शर्मिंदगी महसूस करवाने के लिए इनसो के हर कार्यकर्ता ने फंड एकत्रित कर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विनेश फौगाट को पांच लाख 51 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
विज्ञापन


सम्मान समारोह के मंच से दिग्विजय चौटाला ने इस प्रोत्साहन राशि के अलावा महावीर अखाड़े की दशा सुुधारने के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि और देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ओ अभियान की तर्ज पर सरकार को अब बेटी बचाओ-बेटी खिलाओ अभियान भी शुरू करना चाहिए। इसका ब्रांड एंबेसडर तीन अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान तैयार करने वाले महावीर फौगाट को बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भिवानी जिले के गांव बलाली में सरकार को सांई सब सेंटर खोलना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो फिर अगले ओलंपिक में महावीर पदकों की झाड़ी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स में अपने अखाड़े की पांच बेटियों को उतारकर महावीर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाएंगें। उन्होंने कहा कि भिवानी मेडल फैक्ट्री है लेकिन प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के मामले में लगातार जिले की उपेक्षा कर रही है। इस अवसर पर इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, रामनिवास मिर्च, नरेश  द्वारका, सज्जन बलाली, वाइस चेयरमैन बब्लू श्योराण, राजेश फौगाट, लक्ष्मी बलौदा, शशि शर्मा, सूरज  बेनीवाल, जेपी छिल्लर, कैलाश पालड़ी, रविंद्र सांगवान, अजय बलौदा, वासु शर्मा, संदीप फौगाट, ऋषिपाल उमरवास, मंजीत फौगाट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सरस्वती, बीफ व घोषणाओं तक सीमित है भाजपा
प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा व आरएसएस सरस्वती नदी, बीफ व घोषणाओं तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी पदक जीतकर वापस देश लौटता है तो एयरपोर्ट से लेकर जुलूस व पुरस्कार राशि की घोषणा सरकार कर देती है। पुरस्कार राशि खिलाड़ी को मुहैया करवाने के नाम पर नकली चेक थमा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीफ मामले को उछालना सरकार व आरएसएस की सोची-समझी चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा तो कर गए निराश अब खट्टर पूरी करें जिलों की मांग
18 अगस्त को चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में होने वाली सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली पर चौटाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो चरखी दादरी उपमंडल के लोगों को अपने कार्यकाल में निराश कर गए थे। अब अगर मनोहर लाल खट्टर भी ऐसा करते है तो यह जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा होगा।


इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट, अंतरराष्ट्रीय डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा अंतिल, हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी कनिका, ट्रिपल जंप खिलाड़ी लता, योगा के नेशनल खिलाड़ी अमित, हाईजंप खिलाड़ी मनदीप, हैंडबाल खिलाड़ी ललित व संजय, रस्साकूद खिलाड़ी निशांत, कुश्ती खिलाड़ी रितू, रेणू व बबीता, बॉक्सर भविष्य श्योराण बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी टिंकू को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कोच रामरत्न पहलवान, शमशेर डोहका, जसबीर, रणदीप फौगाट, कैप्टन जोरावर, राजेश तक्षक, लालाराम, जोगेंद्र व समुद्र को भी सम्मानित किया गया। वहीं, बलाली बहनों के कोच व पिता महावीर फौगाट को गदा भेंट की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed