{"_id":"575c60c64f1c1b9c0c9c6399","slug":"bhiwani-news-run-car-burnt-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
जली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप चलती कार में आग लग गई। कार में सवार एक युवती सहित चार व्यक्ति बाल- बाल बच गए। दमकल की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार संदीप व उसका भाई राहुल तथा दीपक व उसकी बहन दीपिका कार में सवार होकर गांव झोझू कलां से चले थे। वे संदीप की बहन के पुत्र होने पर छुछक की रस्म पूरी कर गांव भागवी लौट रहे थे। कार को संदीप चला रहा था। शहर में महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। चालक संदीप ने सावधानी बरतते हुए कार से उसी समय रोक लिया तथा चारों सवार कार से बाहर निकल गए। बताया जाता है कि कार गैस सिलेंडर से चालित थी। गैस रिसाव होने पर किसी चिंगारी से आग लगी बताई जा रही है। आग की शुरूआत इंजन से हुई। देखते ही देखते कार आग से धधकने लगी। आस पास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बुझाने के संसाधन न होने की वजह से इस पर काबू नहीं पाते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई।
कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।